{"_id":"5cf28d9fbdec220726688381","slug":"15593998849-pratapgarh-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्यवेक्षक नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्यवेक्षक नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्यवेक्षक नामित
सात जून से होगी आठ केंद्रों पर परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में डीएलएड की नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जीआईसी और जीजीआईसी के प्रिंसिपलों को नामित करते हुए शुचिता के साथ परीक्षा कराने को कहा गया है।
जिले में डीएलएड की परीक्षाएं सात जून से प्रारंभ हो रही हैं। जिले के आठ कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जीआईसी प्रतापगढ़ में जीआईसी कांपा मधुपुर की प्रिंसिपल नीरू श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद इंटर कालेज चिलबिला में प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद, आनंदवन पब्लिक स्कूल शुकुलपुर में प्रिंसिपल रामचंद्र मिश्र, केपी हिंदू इंटर कालेज में सालिकराम प्रजापति, आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कालेज सिटी में डॉ. विंध्याचल सिंह, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज में गीता यादव, श्रीराम बालिका इंटर कालेज में गरिमा श्रीवास्तव और पीबी इंटर कालेज सिटी में पितईराम सरोज को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
दिव्यांगों को शादी के लिए दिया जाएगा अनुदान
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दिव्यांग युवक के शादी करने पर 15,000 और युवती के शादी करने पर 20,000 रुपये और युवक और युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35,000 रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। हालांकि यह कोई नई योजना नहीं है, मगर विभाग को नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने पर एक बार फिर इसकी याद आ गई है। इधर दिव्यांगों को छोटी-मोटी दुकान चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग की मानें तो दुकान खरीदने के लिए 20,000 रुपये धनराशि दी जाती है। जिसमें 15,000 रुपये पर चार प्रतिशत ब्याज की अदा करना होता है, और पांच हजार रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विजलेंस की छापेमारी में आठ का कटा कनेक्शन
जुर्माने के तौर पर वसूले गए 1,40,000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दो किलोवाट का कनेक्शन लेकर चार किलोवाट खपत करने वाले छह लोगों से विजलेंस की टीम ने 1,40,000 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने औचक छापेमारी करके लाखों रुपये के बकाएदार आठ उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काट दिया।
शनिवार को बिजली विभाग की विजलेंस टीम शहर के टीबी अस्पताल और बेगमवार्ड में छापेमारी का अभियान चलाया। दो किलोवाट का कनेक्शन लेकर चार किलोवाट खपत करने वाले छह उपभोक्ताओं से जुर्माने के तौर पर 1,40,000 रुपये वसूला है। जबकि लाखों रुपये के बकाएदार आठ उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया है। एसपी यादव और लालजी यादव के नेतृत्व में चला अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। टीम के सदस्यों ने उपभोक्ता को सुझाव दिया है कि अगर वह क्षमता से अधिक बिजली का प्रयोग कर रहे हैं तो अविलंब क्षमता बढ़वा लें।
मंडी पहुंचने लगा क्रय केंद्रों का गेहूं
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गेहूं क्रय केंद्रों पर डंप गेहूं की बोरियां शनिवार से मंडी परिसर में पहुंचने लगीं। मतगणना के बाद खाली हुए महुली मंडी में गेहूं का स्टाक रखा जाएगा। एफसीआई में गेहूं रखने की जगह नहीं होने और बरसात नजदीक होने के कारण क्रय केंद्रों से गेहूं मंगाकर महुली स्थित मंडी में रखा जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने बताया कि जल्द ही महुली मंडी में स्टाक जमा हो जाएगा।