फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सांड़ के आंतक से भयभीत हैं गांव के लोग

सांड़ के आंतक से भयभीत हैं गांव के लोग

Mon, 27 May 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांड़ के आंतक से भयभीत हैं गांव के लोग
सांड़ के आतंक से भयभीत हैं गांव के लोग
विज्ञापन

युवक का फाड़ डाला था पेट, एसआरएन में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जेठवारा इलाके के शीतलपट्टी गांव में सांड़ के आंतक से लोगों की नींद उड़ गई है। साड़ के भय से सुबह-शाम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के ही कड़ेदीन को सींग से मारकर पेट फाड़ने वाला साड़ जिसे देखता है उसे मारने के लिए दौड़ा लेता है।
जेठवारा इलाके के संडवा खास के शीतलपट्टी गांव में सांड़ का आतंक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सुबह-शाम महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। गांव के लोग जब उसे गांव से बाहर करने का प्रयास करते हैं तो वह दौड़ा लेता है। सप्ताह भर पहले गांव के ही कड़ेदीन सरोज ने सांड़ ने सींग से पेट में प्रहार कर दिया था। इससे उसकी आंत बाहर आ गई। परिजनों ने एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया है। इसके अलावा गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना निशाना बना चुका है। गांव के ही अजय कुमार, सुनील कुमार, हरिकेश निर्मल, रामदुलार सरोज, अभयराज, श्रीराम, राजकपूर, सुनील सरोज ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


कचहरी में आज से तालाबंदी करेंगे वकील
डीएम से वार्ता में नहीं बनी सहमति, सदर तहसील के कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े
सदर तहसील में वकीलों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर तहसील में वकीलों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े वकीलों ने डीएम से वार्ता में सहमति न बनने पर मंगलवार से कचहरी में तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में वकीलों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार को अधिवक्ताओं के तीनों संगठनों ने डीएम मार्कण्डेय शाही से मुलाकात कर सदर तहसील में कार्यरत मारपीट के आरोपी तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि डीएम कर्मचारियों के पक्ष में बोल रहे थे। वह वकीलों की बात सुनने को तैयार ही नहीं थे। इससे नाराज वकीलों ने मंगलवार से कचहरी में तालाबंदी और हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। डीएम से मिलने वालों में जिला बार के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, महामंत्री कमलेश शुक्ल, वकील परिषद के अध्यक्ष राम कुमार पांडेय और महामंत्री योगेंद्र चंद्र शुक्ल, जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दूबे, महामंत्री शेष बहादुर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नहीं लगेगी
दिव्यांग महिला के घर के निर्माण में बाधक बना लेखपाल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले की पट्टी तहसील के करनपुर खूझी निवासी सुमित्रा देवी पत्नी रामआधार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में तैनात लेखपाल की मिलीभगत के चलते उसका मकान नहीं बन पा रहा है। आरोप है कि आबादी की जमीन होने के बावजूद लेखपाल बाधक बना हुआ है। डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर न्याय मांगा है।

आधुनिक भारत के शिल्पी थे पंडित नेहरू
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। जिला महासचिव डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने समतामूलक समाज की स्थापना करके विश्व में नई पहचान बनाई। इस मौके पर कपिल द्विवेदी, वीके सिंह, रोहित शुक्ला, यमुना पांडेय, महेंद्र सिंह, सोनिया गुप्ता, प्रेमशंकर द्विवेदी, पिंटू सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

चित्र------
नृत्य, गायन की बारीकियां सीख रहे बच्चे
प्रभात एकेडमी में शुरू हुआ समर कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के प्रभात एकेडमी में गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग करने के लिए बच्चों को नृत्य और गायन की बारीकियां सिखाई जा रही है। सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समर कैंप का लोकार्पण किया।

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग करने के लिए समर कैंप का आयोजन हो रहा है। अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एके डमी में सोमवार को प्रारंभ हुए कैंप में बच्चों को नृत्य और गायन की बारीकियों से परिचित कराने के लिए मुंबई से सोनम सिंह और फैजाबाद से गणेश सिंह आए हुए हैं। प्रशिक्षकों ने पहले दिन बच्चों को नृत्य और गायन की विधियों की जानकारी दी। सोनम सिंह ने कहा कि नृत्य तो सभी करते हैं, मगर वास्तव में नृत्य की कई विधाएं होती हैं। जिसे संगीत के धुन के साथ प्रयोग किया जाता है। इस मौके पर उद्देश्य शर्मा, अपूर्वा, अनीता, शरीका श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडेय, आशीष, इरफान, रत्नेश और शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed