फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बालिका छात्रावास का निर्माण अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार

बालिका छात्रावास का निर्माण अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार

Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बालिका छात्रावास का निर्माण अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार
बालिका छात्रावास का निर्माण अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार
विज्ञापन

चुनाव बाद डीएम की पहली समीक्षा बैठक, पैकफेड ने नहीं प्रारंभ किया आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही डीएम मार्कण्डेय शाही ने विकास योजनाओं की समीक्षा करना प्रारंभ कर दिया है। कैंप कार्यालय में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में सौ बेड के छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को फटकार लगाई। पटखौली वार्ड में जीजीआईसी भवन का निर्माण नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए अविलंब प्रारंभ होने की बात कही।
सोमवार को कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि अब चुनाव से खाली हो गए हैं। इसलिए जिस कार्यदायी संस्था को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे समय से पूरा करें। सौ बेड के बालिका छात्रावास के निर्माण में हो रही देरी के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कोई मानक की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पटखौली वार्ड में बनने वाले जीजीआईसी भवन के लिए यूपी सिडको, जीआईसी दांदूपुर, राजकीय पालीटेक्निक खमपुर दूबेपट्टी, राजकीय आईटीआई चिलबिला का निर्माण अविलंब प्रारंभ करने को कहा है। डीएम ने विकास भवन के पीछे आडिटोरियम हाल बनाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से अविलंब कार्ययोजना बनवाने को कहा है। बैठक में सभी एसडीएम, डीआईओएस, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रमुख रूप मौजूद रहे।
विज्ञापन


चरमराई एसबीआई की व्यवस्था, नहीं मिली नगदी
एटीएम में रुपये नहीं होने पर मुख्य शाखा प्रबंधक का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ग्राहकों को नगदी मुहैया कराने में एसबीआई की व्यवस्था सोमवार को उस समय चरमरा गई जब अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिन के अवकाश के बाद एटीएम खाली हो गए थे। रुपये न मिलने से नाराज लोगों ने मुख्य शाखा प्रबंधक का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में ग्राहकों की भीड़ देखकर कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शहर के सभी एटीएम खाली होने से नगदी लेने के लिए ग्राहक शाखा में पहुंच गए। शाखा में एक ही काउंटर होने से लंबी लाइन लग गई। इस पर ग्राहक मुख्य शाखा प्रबंधक का घेराव कर और काउंटर खोलने की मांग करने लगे। कर्मचारी की कमी बताकर शाखा प्रबंधक ने काउंटर खोलने से हाथ खड़े कर दिए। एटीएम प्रभारी को फोनकर अविलंब रुपये डालने को कहा। हालांकि दोपहर तक ग्राहकों की भारी भीड़ जमा रही। मुख्य प्रबंधक जीपी निगम ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए समस्या हुई थी, एटीएम में रुपये पड़ते ही स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed