फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जिला प्रशासन ने दो दिन बाद जारी की प्रत्याशियों के अधिकृत मतों की सूची

जिला प्रशासन ने दो दिन बाद जारी की प्रत्याशियों के अधिकृत मतों की सूची

Sat, 25 May 2019 07:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने दो दिन बाद जारी की प्रत्याशियों के अधिकृत मतों की सूची
जिला प्रशासन ने दो दिन बाद जारी की प्रत्याशियों के अधिकृत मतों की सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में कूदने वाले प्रत्याशियों को मिले मतों की दो दिन बाद जिला प्रशासन ने सूची सार्वजनिक की है। हालांकि इसमें वही आंकड़े हैं, जो अमर उजाला ने अपने स्रोत से एकत्रित किए थे।
17वीं लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों को कितने-कितने मत मिले हैं, इसकी अधिकृत सूची जारी करने में जिला प्रशासन को दो दिन लग गए। आश्चर्य की बात तो यह रही कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सूचना देने के बाद भी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल और एडीएम शत्रोहन वैश्य अधिकृत के बारे में जानकारी देने से कतराते रहे। शनिवार को अधिकृत सूची जारी की गई। डीएम मार्कण्डेय शाही की ओर से जारी सूची में बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को 3,18,539, कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह 77096, भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता 4,36,291, अक्षय प्रताप सिंह 46,963, मो. इर्शाद 5559, राम बहादुर वर्मा 5578, शेषनाथ तिवारी 4528, बीएल वर्मा 7952 मत मिले थे। पोस्टल बैलेट से हुए मतदान में 594 मत अवैध घोषित किए गए थे। पांच विधानसभाओं में 12,159 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। जिले के कुल 9,15,259 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


बालिकाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मानधाता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने शनिवार को बाजार के चौराहे पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। जिला स्काउट गाइड मास्टर सुशील सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विनय कुमार सिंह के देखरेख में हुए कार्यक्रम में बस, टेंपो, बाइक, साइकिल से आने वाले राहगीरों को रोक-रोककर बालिकाएं शर्बत और पानी पिलाती रहीं। बालिकाओं के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर वार्डेन मंजुला शर्मा, अनीता देवी, स्मिता सिंह, बबिता उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, जया श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमबत्ती जलाकर बच्चों ने किया नमन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के वीएस मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने शोकसभा का आयोजन कर सूरत के कोचिंग सेंटर में लगी आग में जान गंवाने वाले 19 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों और शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्रमुख रुप से अलका सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed