{"_id":"5ce82ebbbdec22073073e894","slug":"1558720237511-pratapgarh-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन ट्रांसफार्मर में खराबी से 11 घंटे ठप रही गड़वारा फीडर की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन ट्रांसफार्मर में खराबी से 11 घंटे ठप रही गड़वारा फीडर की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन ट्रांसफार्मर में खराबी से 11 घंटे ठप रही गड़वारा फीडर की आपूर्ति
उमसभरी गर्मी से परेशान हो गए लोग, विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बरती लापरवाही, शिकायत के बाद भी बने रहे अनजान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गड़वारा उपकेंद्र पर कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। फीडर फुंकने, तार टूटने व फ्यूज उडने की समस्याओं का समय रहते निदान नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को घंटो बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी गड़वारा उपकेंद्र से जुड़े तीन दर्जन गांवों के लोगों को मेन ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते 11 घंटे बगैर बिजली के रहना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। सूचना व शिकायत के बाद भी उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश रहा।
गड़वारा उपकेंद्र के गड़वारा फीडर से क्षेत्र के तीन दर्जन गांव जुड़े हैं। शुक्रवार को सुबह 4 बजे उपकेंद्र स्थित मेन ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे गड़वारा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क किया तो कर्मचारियों ने लोकल फाल्ट बताकर पल्ला झाड़ लिया। काफी देर इंतजार के बाद जब उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि मेन ट्रांसफार्मर में फाल्ट है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो कार्य शुरू हुआ। करीब 11 घंटे बाद 3 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। 11 घंटे की लंबी कटौती से ग्रामीण उमसभरी गर्मी से बेहाल हो उठे। लोगों में गहरा आक्रोश रहा।
इनसेट
ट्रांसफार्मर से उठीं आग की लपटें, मचा हडक़ं प
प्रतापगढ़। शुक्रवार को शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख रास्ते से गुजर रहे लोग सहम गए। विद्युतकर्मियों ने मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया। करीब आधे घंटे तक आपूत बाधित रही। कटौती से शहर के लोग परेशान रहे।