फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन

लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन

Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन
लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मिले मतों का ब्यौरा एकत्र करने में जुटे बसपा नेता
सपा व बसपा के दिग्गज नेताओं के बूथों पर मिले मतों की जानकारी तलब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को मिली हार पर बसपा व सपा ने मंथन शुरू कर दिया है। किस स्तर पर कहां चूक हुई, हर बूथों पर मिलान हो रही है। सपा व बसपा के नेता एक दूसरे के बूथों पर मिले मतों की जानकारी करने में लगे हुए हैं। मतदान केंद्रों पर मिले मतों का रिकार्ड मिलते ही पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा।
लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता से 1,17,439 मतों से हार का सामना करना पड़ा। यह हार बसपा व सपा के नेताओं पर करारा प्रहार है। जातीय समीकरण के सहारे बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया था लेकिन चुनाव में यह समीकरण काम न आया। चुनाव में चूक किस स्तर पर हुई। इसके लिए सपा व बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने मिले मतों का ब्यौरा तलब किया है। उन मतदान केंद्रों की रिपोर्ट विशेष तौर पर मांगी गई है। जहां पार्टी के पदाधिकारी रहते हैं। जिसे एकत्र करने में पार्टी के कुछ नेताओं को लगाया गया है। ताकि यह पता चल सके कि पार्टी के नाम पर कब्जा जमाकर बैठे लोग अपने बूथ पर प्रत्याशी को कितना मत दिला सके। सूत्रों की मानें तो सपा व बसपा के नेता मतदेय स्थलों पर हुई हारजीत का ब्यौरा एकत्र करते रहे। सपा के उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी की हार के बाद चूक को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


नहर पुल में फंसा मिला युवक का शव
जेठवारा। नहर पुल में युवक की लावारिस शव फसा मिला। जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायभीमसेन से होकर विकरा से निकली शारदा सहायक नहर में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-
जान देने के लिए युवती ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग
बीच में गिरने से कट गया हाथ, हालत गंभीर
रेलवे लाइन पर लेटी युवती को पहले ग्रामीणों ने था भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। पारिवारिक कलह से तंग युवती ने जान देने के लिए शुक्रवार को ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि वह ट्रैक के बीच में गिर पड़ी। उसका एक हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि युवती को ट्रैक से पहले ग्रामीणों ने भगा दिया था।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के डुहिया निवासी वंदना (18) पुत्री रामदेव पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को जान देने के लिए जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के करीब घूम रही थी। उत्तर का पुरवा गांव के करीब वंदना ट्रेन आती देख रेलवे लाइन पर वह लेट गई। हालांकि समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। कुछ देर बाद लखनऊ की ओर से आ रही अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल के सामने वंदना कूद गई। गनीमत यह रहा कि काशन के करीब ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। वह रेलवे लाइन के बीच में गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक हाथ कट गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वंदना के परिजनों को खबर देने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed