{"_id":"5ce82eb1bdec22074407e860","slug":"155872022715-pratapgarh-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने मतगणना कार्मिकों को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने मतगणना कार्मिकों को लगाया चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्कों ने मतगणना कार्मिकों को लगाया चूना
डिग्गी से निकाला सामान, गायब कर दिया हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलिस की लापरवाही से मतगणना कार्मिकों को उचक्के चूना लगाने में सफल रहे। कर्मचारियों की बाइक की डिग्गी खोलकर सामान निकाल लिया तो बाइक में लगा हेलमेट गायब कर दिया। शाम को मतगणना से मुक्त होने के बाद जब कर्मचारी बाइक के पास पहुंचे तो पुलिस जा चुकी थी।
गुरुवार को मतगणना कार्मिकों के लिए पार्किंग स्थल एफसीआई गोदाम बनाया गया था। सुबह छह बजे पहुंचने वाले कर्मचारियों ने अपनी बाइक एफसीआई में खड़ी की और ड्यूटी करने चले गए। शाम को सात बजे जब बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि किसी के बाइक की डिग्गी खुली हुई है तो किसी का हेलमेट गायब था। पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा कि उचक्कों ने बाइक की डिग्गी खोलकर रखे सामान गायब करने के साथ ही हेलमेट भी उड़ा दिए। लालगंज ब्लाक में तैनात राकेश श्रीवास्तव, शिव कुमार, संडवा चंद्रिका में तैनात जगत नारायण और रानीगंज के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जब वह शाम सात बजे बाइक लेने पहुंचे तो अधिकांश बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर सामान गायब था। हेलमेट भी नहीं थे। हालांकि कर्मचारियों के आने के पहले ही पुलिसकर्मी वहां से जा चुके थे। इसलिए कर्मचारी अपनी पीड़ा नहीं सुना पाए। चिलबिला चौकी पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
कार्यालयों में अघोषित छुट्टी का रहा माहौल
थकान मिटाते रहे अफसर और कर्मचारी
प्रतापगढ़। मतगणना के दूसरे दिन सरकारी कार्यालयों में अघोषित छुट्टी का माहौल रहा। मतगणना में जिम्मेदारी निभाने वाले अफसर और कर्मचारी दिनभर थकान मिटाते रहे। इससे विकास भवन में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को हुई मतगणना में जिले के अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को जिले के सभी विभाग खुले रहे, मगर अफसर और कर्मचारी नदारद रहे। विकास भवन, कृषि भवन, डीआईओएस कार्यालय और बेसिक शिक्षा कार्यालय में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी और कर्मचारी दिनभर थकान मिटाते रहे। इससे फरियादियों को निराश होना पड़ा। इधर मतगणना होने के साथ ही चुनाव कार्यालय में उमड़ने वाली भीड़ शुक्रवार को नहीं दिखी। कार्यालय में गिने-चुने कर्मचारी दिखाई पड़े।