{"_id":"5ce6e79dbdec2207114c0394","slug":"15586364969-pratapgarh-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट में भी भाजपा प्रत्याशी ने बनाए रखी बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट में भी भाजपा प्रत्याशी ने बनाए रखी बढ़त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टल बैलेट में भी भाजपा प्रत्याशी ने बनाए रखी बढ़त
32 कर्मचारियों ने नोटा पर लगाई थी मुहर, 322 मत हो गए थे अवैध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पोस्टल बैलेट से हुए मतदान में भी भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने बढ़त बनाए रखी। 5244 मतों में भाजपा प्रत्याशी को 2069 मत मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को 1906 मत मिले। 32 कर्मचारियों ने सभी प्रत्याशियों को ठुकरा दिया, जबकि 322 मत अवैध घोषित कर दिए गए।
गुरुवार को महुली मंडी में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पोस्टल बैलेट की गणना में भी आगे रहे। मोदी की लहर में शामिल कर्मचारियों ने भी भाजपा प्रत्याशी को अपना मत देकर ऐतिहासिक विजय दिलाई। पोस्टल बैलेट से कुल 5244 मत पड़े थे। जिनमें सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशी को मत मिले हैं। मोदी के लहर में भाजपा प्रत्याशी को मिले यह मत ऐतिहासिक जीत की ओर ले गए। भाजपा प्रत्याशी को 2069 मत मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 1906, रत्ना सिंह को 410, अक्षय प्रताप सिंह को 197, निर्दलीय प्रत्याशी मो. इरशाद को एक, राम बहादुर वर्मा दो, शेषनाथ तिवारी को 02 और बीएल वर्मा को 31 मिले। जबकि 32 कर्मचारियों ने नोटा पर मुहर लगाई थी। मतगणना में 322 मत अवैध मिले थे।
रानीगंज, विश्वनाथगंज, सदर की ईवीएम ने दिया धोखा, वीवीपैट से हुई गणना
इंजीनियरों का प्रयास हुआ बेकार, तीन बूथों की वीवीपैट से हुई गणना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मतगणना में रानीगंज, सदर और विश्वनाथगंज के एक-एक बूथ की ईवीएम ने धोखा दे दिया। भेल के इंजीनियरों के प्रयास के बाद भी ईवीएम नहीं चली तो अंत में मजबूर होकर वीवीपैट की पर्ची से मतगणना कराई गई।
विज्ञापन
गुरुवार को महुली मंडी में हुई मतगणना में तीन ईवीएम धोखा दे गईं। बैटरी डाउन होने से ईवीएम से मत निकालना संभव नहीं होने पर भेल से आए इंजीनियरों ने नई बैटरी लगाकर चलाने का प्रयास किया, मगर नहीं चलने पर मतगणना के अंत में वीवीपैट की पर्ची से मतों की गणना की गई। विश्वनाथगंजगंज, रानीगंज और सदर विधानसभाओं के एक-एक बूथ पर यह समस्या खड़ी हुई। यही वजह रही कि इन विधानसभाओं से फाइनल रिजल्ट आने में देरी हुई। तब तक एआरओ अपनी सीट में जमा रहे, जब तक मतगणना पूर्ण नहीं हो गई।