फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टूटा जातीय गणित, संगम को मिले हर बिरादरी के वोट

टूटा जातीय गणित, संगम को मिले हर बिरादरी के वोट

Fri, 24 May 2019 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
टूटा जातीय गणित, संगम को मिले हर बिरादरी के वोट
टूटा जातीय गणित, संगम को मिले हर बिरादरी के वोट
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन का पिछड़ा, दलित और ब्राह्मणों के गठजोड़ का दांव फेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मोदी लहर में प्रतापगढ़ में भी जातीय गणित टूट गया। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को हर बिरादरी के वोट मिले। सवर्णों में राजपूत, ब्राह्मणों के साथ पिछड़ी जाति और दलितों का वोट भी उन्हें खूब मिला। यही कारण रहा कि उनकी जीत का अंतर एक लाख से भी ज्यादा रहा।
बेल्हा में पहली बार भाजपा प्रत्याशी ने 1,17,952 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को अब तक के चुनावों में सबसे अधिक 4,36,491 मत मिले। इससे साफ है कि उन्हें सभी जातियों का समर्थन मिला। इस चुनाव में जाति की गणित पूरी तरह फेल हो गई। पिछड़ों, दलितों, मुस्लिमों और ब्राह्मणों के गठजोड़ के सहारे मैदान मारने में लगे सपा-बसपा गठबंधन को भी मुंह की खानी पड़ी। उनका यह समीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी को मिली सफलता में सभी जातियों का वोट शामिल रहा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मोदी की लहर ने गठबंधन प्रत्याशी की हवा निकाल दी। भाजपा की जीत में घर-घर शौचालय, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed