फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आठ प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

आठ प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आठ प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
आठ प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
विज्ञापन

12 मई को ईवीएम में कैद हुई थी किस्मत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा संसदीय सीट के लिए चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। 12 मई को जिले में हुए मतदान में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। 39 लोकसभा संसदीय सीट के लिए कांग्रेस से रत्ना सिंह, गठबंधन प्रत्याशी के :प में अशोक त्रिपाठी, भाजपा से संगमलाल गुप्ता, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी, सर्वोदय भारत पार्टी से मो. इर्शाद, मौलिक अधिकार पार्टी से रामबहादुर शर्मा, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया के प्रत्याशी शेषनाथ तिवारी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. बीएल वर्मा ने अपनी दावेदारी ठोंकी थी।
किसी के घर जाप तो किसी घर जल रही अखंड ज्योति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में अपने जीत से आश्वस्त प्रत्याशियों के घर पूजा-अर्चना के साथ ही अखंड ज्योति जलाकर परिणाम आने का इंतजार हो रहा है। प्रत्याशी और उनके समर्थक देवताओं को खुश करने में लगे रहे। बुधवार को दिन भर प्रत्याशी पूजा-पाठ में लीन रहे तो मंदिरों में दस्तक देकर विजय के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कूदे सभी आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। ऐेसे में वह जीत अपने पक्ष में करने के लिए देवी-देवताओं की शरण में पहुंच गए। कुछ प्रत्याशियों के घर पर सप्ताह भर से जाप हो रहा है, तो कुछ प्रत्याशियों के घर बुधवार को अखंड ज्योति जलाकर जीत की कामना की गई। इधर प्रत्याशी के करीबी वाहन और अभिकर्ताओं का पास बनवाने को लेकर दिन भर परेशान दिखे। डीएम ने तीन दिन पूर्व से ही पास बनवाने को कहा था, मगर आरओ और एआरओ में सामंजस्य नहीं होने के कारण अधिकांश अभिकर्ताओं का पास नहीं बना था। इससे बुधवार को प्रत्याशियों के समर्थक पास बनवाने के लिए अधिकारियों को खोजते रहे। सभी प्रत्याशियों को एक-एक वाहन पास भी दिया गया है, जिससे अभिकर्ताओं को खाने-पीने की सामग्री मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के अलावा किसी का वाहन नहीं जाएगा अंदर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महुली मंडी के अंदर प्रेक्षक, डीएम, एसपी, सीआरओ, एएसपी, आरओ और एआरओ के अलावा किसी का वाहन प्रवेश नहीं करेगा। कर्मचारियों के वाहन सुरक्षित रखने के लिए एफसीआई गोदाम को पार्किग स्थल बनाया गया है। अभिकर्ताओं के लिए श्रीराम वाटिका को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
अनाधिकृत लोगों का नहीं होगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम मार्कण्डेय शाही नक बुधवार की शाम महुली मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वह स्ट्रांगरूम से मतगणना स्थल तक कर्मचारियों के आने-जाने के लिए बनी बैरीकेडिंग को देखकर तैयारी से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि मतगणनास्थल पर कोई अनाधिकृत व्यक्ति कदापि न आने पाए।

महुली मंडी में गुरुवार से होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने डीएम बुधवार की शाम पहुंचे। उन्होंने विधानसभावार बने पंडालों का निरीक्षण किया और अलग-अलग पंडालों के लिए बनी गैलरी और बैरीकेडिंग को देखा। उन्होंने कहा कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति किसी पंडाल में न घुसने पाए। जिस व्यक्ति को सक्षम अधिकारी ने पास जारी किया है, उसी दायरे में रहे। उन्होंने एडीएम शत्रोहन वैश्य को अपने स्तर से सभी तैयारियों का एक बार फिर से जांचने को कहा। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे, पंखे और कूलर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed