फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   22 घंटे से रानीगंज इलाके की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

22 घंटे से रानीगंज इलाके की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
22 घंटे से रानीगंज इलाके की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
22 घंटे से रानीगंज इलाके की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

भुपियामऊ क्रांसिग पर 33 हजार लाइन का ब्रेकडाऊन, दिनभर टीम करती रही मशक्कत
शाम चार बजे तक नहीं दुरुस्त हो सकी लाइन, बाधित रही आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। भुपियामऊ के पास मेन लाइन के ब्रेकडाउन का कार्य 22 घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका। लाइन ठीक करने में दिनभर विद्युत विभाग की टीम मशक्कत करती रही। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पूरे रानीगंज इलाके की बत्ती गुल रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे।
रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित सभी उपकेंद्रों में भुपियामऊ से आपूर्ति होती है। बुधवार को रात करीब 7 बजे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। विद्युत विभाग की टीम के काफी खोजबीन के बाद भी रात में फाल्ट नहीं मिला। सुबह काफी मशक्कत के बाद पता चला कि भुपियामऊ के समीप क्रासिंग के पास 33 हजार की मेन लाइन में खराबी है। कर्मचारियों ने दिनभर मशक्कत कर किसी तरह लाइन को दुरुस्त किया। जैसे ही आपूर्ति शुरू की, पुन: लाइन खराब हो गई। इस बार रानीगंज के पास लाइन में खराबी आ गई। इसके बाद टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी रही। आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। रात से आपूर्ति ठप होने से लोगों के मोबाइल स्वीच आफ हो गए। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर सके। दिनभर आपूर्ति शुरू होने की बाट जोहते रहे। रानीगंज स्थित कार्यालयों मेें भी कामकाज प्रभावित रहा। लोग परेशान रहे। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


फोटो 0000
पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: वरुण
पदयात्रा के दौरान रखहा गांव में आयोजित सभा में बोले काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप
भाजपा पृथ्वीगंज मंडल द्वारा निकाली गई पदयात्रा, लोगों को दी मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीगंज मंडल द्वारा रखहा गांव में मंडल अध्यक्ष अंशुमान सिंह की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। गांवों का भ्रमण कर घर-घर लोगों से पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखहा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार में सबका विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को निष्ठा व समपर्ण के साथ आगे आना होगा। एकजुट होकर गांव-गांव भ्रमण कर मोदी व योगी सरकार की योजनाओं एवं सरकार की नीतियों के बारे लोगों को अवगत कराना होगा। उन्होंने विपक्षियों पर कटाक्ष किया, कहा कि मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट है। जाति-पाति की राजनीति करने वाले मोदी सरकार की नीतियों से हतप्रभ हैं। लाख प्रयास के बाद भी उनकी दाल नहीं गल पा रही है। मिशन 2019 में भी उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।

इसके पूर्व रखहा, नौहर, हुसैनपुर, चलाकपुर में भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भ्रमण किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सचिन सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश पटेल, देवी प्रसाद, सूरज सिंह, शिवपति, आशीष, सूरज, अमित, राजेश हरिजन, आशीष सिंह, सचिन सिंह, रमाशंकर पटेल, अतुल रजक, अंकित, संटी पटेल, शुभम सिंह, भारत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed