फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घाटों पर भारी गंदगी और अव्यवस्था के बीच होगी छठ पूजा

घाटों पर भारी गंदगी और अव्यवस्था के बीच होगी छठ पूजा

Sun, 11 Nov 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
घाटों पर भारी गंदगी और अव्यवस्था के बीच होगी छठ पूजा
फोटो-
विज्ञापन


घाटों पर गंदगी और अव्यवस्था के बीच होगी छठ पूजा
बेल्हा देवी घाट पर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में जुटते हैं श्रद्धालु, नगर पालिका को फिक्र नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डाला छठ में सिर्फ दो दिन ही शेष हैं, लेकिन घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका ने सफाई को लेकर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी गंदगी और अव्यवस्था के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य देनी पड़ेगी।
बीते कुछ सालों से जिले में छठ पूजा का महत्व तेजी से बढ़ा है। चार दिनी इस पर्व को लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। बेल्हा देवी, मानिकपुर समेत जिले के कई अन्य प्रमुख घाटों पर अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। नहाय खाय के साथ रविवार से इस पर्व की शुरुआत हो गई। मंगलवार को पहली अर्घ्य होगी। सई नदी के तट पर पूजन अर्चन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होंगे। जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन को भी इस बात की जानकारी है। इसके बावजूद छठ पूजा की तैयारियों में जुटे भक्तों की मदद के लिए कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया। रविवार को बेल्हा देवी घाट के हर छोर पर गंदगी का अंबार लगा मिला। जबकि इसी स्थान पर एकत्र होकर महिलाएं व पुरुष पूजन-अर्चन करेंगे। मंगलवार की सुबह से श्रद्धालुओं का रेला घाट पर जुटने लगेगा। घाटों की दशा देख भक्तों में रोष भी है। लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले जिला प्रशासन को छठ पूजा से संबंधित व्यवस्था के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन फिर भी साफ-सफाई कराने में प्रशासन की ओर से कोई रुचि नहीं ली गई।
विज्ञापन


पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी तक किनारे तक गंदगी का अंबार
बेल्हा देवी घाट सई नदी के तट पर पूर्वी किनारे से लेकर पश्चिमी छोर तक हर ओर गंदगी का अंबार दिखा। पालिथीन, फूल समेत अन्य प्रसाद की सामग्री तट के किनारे बजबजा रही थीं। जिससे दुर्गंध उठ रही थी। इसके लिए दर्शन करने के लिए आने वाले भक्त ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 माह से टूटी पड़ी है डस्टबिन
सई नदी बेल्हा देवी घाट पर 10 माह से कूड़ा डालने वाली डस्टबिन क्षतिग्रस्त पड़ी है। डस्टबिन में जंग लग गया है। इससे मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले भक्त गंदगी बाहर ही डाल देते हैं। डस्टबिन बदलना भी नगर पालिका प्रशासन ने बेहतर नहीं समझा। जबकि कंपनी गार्डेन में बड़ी संख्या में डस्टबिन रखी हुई हैं।


छठ पूजा के लिए सई नदी बेल्हा देवी घाट की सफाई का निर्देश दिया गया था। यदि सफाई नहीं हुई है तो कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी होगी।
मनोज, प्रभारी ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed