{"_id":"59510a514f1c1b7f2d8b48e3","slug":"151498483281-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पीटा,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में पीटा,चार घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशेरगंज (ब्यूरो)। जेठवारा इलाके के फूलपुर गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद सामन और बाइक क्षतिग्रस्त कर डाली।
फूलपुर गांव में अलीम और सलीम का परिवार रहता है। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है, जब अलीम के घर के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने गए थे। उसी समय लाठी-डंडे से लैश दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। महिलाएं शोर मचाती रहीं, लेकिन कोई बचाने के लिए नहीं आया। दबंगों की पिटाई से आसमा (45) पत्नी अलीम, पुत्री हिना (20), शफीक (18), छोटू (08) आदि घायल हो गए। दबंगों ने गृहस्थी को तहस-नहस करने के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपी घर में ताला बंदकर फरार हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।