{"_id":"6261a715acbe220b647d6c05","slug":"1513-people-were-tested-in-ayushman-bharat-fair-in-three-blocks-pratapgarh-news-ald3314185115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों में आयुष्मान भारत मेले में 1513 लोगों का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों में आयुष्मान भारत मेले में 1513 लोगों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन
1513 people were tested in Ayushman Bharat fair in three blocks
गौरा, रानीगंज व बिहार ब्लॉक में बृहस्पतिवार को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1513 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
रानीगंज व गौरा सीएचसी में बृहस्पतिवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद संगमलाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मेला में डॉक्टरों ने लोगों की जांच करने के साथ ही बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।
संचारी रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखने की नसीहत दी। संचारी रोगों से निजात पाने के लिए बचाव संबंधी जानकारी के पंफलेट वितरित किए गए। इसी तरह बिहार ब्लॉक के बाघराय सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सीएमओ ने किया। यहां भी ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। 13 लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए। 491 लोगों का डिजीटल हेल्थ कार्ड बनाया गया।