{"_id":"59340a5d4f1c1b250b8b4587","slug":"14965827611118-02-55-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घालमेल होते ही खाताधारकोें को मैसेज करेगा अलर्ट 18-02-55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घालमेल होते ही खाताधारकोें को मैसेज करेगा अलर्ट 18-02-55
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डाकघरों के खाताधारकों के खाते में अब घालमेल नहीं हो सकेगा। खाते से किसी तरह की छेड़छाड़ की सूचना फौरन खातेदार के मोबाइल पर मिलेगी। खाताधारक के मोबाइल पर बाकायदा खाते में हुई दखल की जानकारी मोबाइल पर अलर्ट मैसेज करा देगा। खातेदारों को मोबाइल से जोड़ने के लिए डाकविभाग ने यह योजना शुरू की है। बस इसके लिए खाताधारकों को प्रधानडाकघर में जमा, निकासी कांउटरों पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर से संबंद्ध 44 उपडाकघर एवं 320 शाखाडाक घर है, जिसमें जिलेभर से कुल 5 लाख से अधिक खाताधारक है। इसमे से पचास हजार खाता धारक प्रधान डाक घर के है। खाताधारकों ने अपने एकाउंट में अच्छी खासी रकम जमा कर रखी है। डाकघरों में सीबीएस एकाउंट की सुविधा होने के बाद भी मोबाइल मैसेज की सुविधा न होने से खातेदारों को खाते की अपडेट बिना डाकघर गए या फिर एजेंट से पूछे बगैर नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
रोज-रोज डाकघर के चक्कर लगाने से बचने के लिये खातेदार अपनी पासबुक भी एजेंटों के पास ही छोड़ देते हैं। एजेंट को हर महीने पैसे भी जमा करने के लिए देते हैं, ऐसे में एजेंट पैसा लेने के बाद खाताधारकेां का पैसा समय से नहीं जमा करते थे। इतना ही नहीं धनराशि लेने के बाद रूपया तक डकार जाते थे। वहीं खाते में खालमेल की घटनाएं भी प्रकाश में जब तब आती रहती है। इसकी जानकारी खाताधारकों को तभी हो पाती थी जब वह डाकघरों में जमा- निकासी अथवा योजनाओं के विषय में जानकारी लेने के लिए आता था। खाते से रकम निक ले लंबा समय बीत जाता था। इसे लेकर खाताधारक काफी परेशान होते थे।
विज्ञापन
अधिकारियों की तरफ से जांच किए जाने का आश्वासन देकर छुटटी ले लिया जाता था। ऐसे में डाकघर ने खातेदारों को सीधे मोबाइल सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इससे अब खाताधारकों के खाते में छेड़खानी होते ही फौरन उन्हें मैसेज एलर्ट कर देगा जिससे खाताधारको को काफी सहूलियत होगी। इस बारे सहायक डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल मैसेज की सुविधा शुरू है। खाताधारक अपने मोबाइल नंबर को जमा- निकासी काउंटर पर दर्ज कराकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
घालमेल होते ही खाताधारकोें को मैसेज करेगा अलर्ट
डाक विभाग ने खाताधारकों के मोबाइल से जोड़ने की शुरू की पहल
उपभोक्ताओं को जमा व निकासी वाले काउंटरों पर दर्ज कराना होगा मोबाइल नंबर