फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चिलबिला में भाजपा नेता की दुकान पर काम मिलते बाल श्रमिक, लिया मिठाई का नमूना 17-15-25

चिलबिला में भाजपा नेता की दुकान पर काम मिलते बाल श्रमिक, लिया मिठाई का नमूना 17-15-25

Sun, 04 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
चिलबिला में भाजपा नेता की दुकान पर काम मिलते बाल श्रमिक, लिया मिठाई का नमूना 17-15-25

विज्ञापन
प्रतापगढ़। शासन के निर्देश पर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम कई दुकानों पर छापेमारी की। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। चिलबिला स्थित भाजपा नेता की मिठाई की दुकान पर नमूने लिए गए और दो बाल श्रमिक काम करते मिले। मानक से अधिक मजदूर काम करते मिले। जिनके वेतन व पंजीकरण की जानकारी मांगी गई। जिसे दुकान स्वामी नहीं दिखा सका। कई कागजात अधिकारियों ने जब्त कर लिया और दुकानदार को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर दुकानों व उद्योगों की जांच के लिए शनिवार को खाद्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, बाट माप और तहसील प्रशासन की टीम को लगाया गया था। शहर की कई दुकानों में जांच हुई। टीम चिलबिला स्थित भाजपा नेता राजेंद्र मौर्य के श्रीराम मिष्ठान भंडार पर पहुंचीं। टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। दुकान में जांच के दौरान दस से अधिक कर्मचारी काम करते हुए मिले। जिसमे दो बाल श्रमिक थे। कर्मचारियों के पंजीकरण की रिपोर्ट मांगी गई। इलेक्ट्रानिक बाट चेक किया गया। फूड विभाग ने मिठाई के नमूने लिए। मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों की बाबत दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके चलते दुकान का पंजीकरण अभिलेख टीम अपने साथ ले आई।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि शासन ने दस कर्मचारियों से ऊपर श्रम विभाग में पंजीकरण का नियम बना रखा है। इस बाबत कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया। एक घरेलू सिलेंडर मिला। ऐेसे में फूड व श्रम विभाग दुकानदार को नोटिस भेजेगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा। हर दुकानदार अपनी कमियां दुरस्त करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिलबिला में भाजपा नेता की दुकान पर काम करते मिले बाल श्रमिक
संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, लिया मिठाई का नमूना
कर्मचारियों का नहीं कराया गया था पंजीकरण, कागजात जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed