फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाथों में मेंहदी रचाकर की मतदान की अपील

हाथों में मेंहदी रचाकर की मतदान की अपील

Mon, 25 Mar 2019 11:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाथों में मेंहदी रचाकर की मतदान की अपील
फोटो
विज्ञापन

हाथों में मेंहदी रचाकर मतदान की अपील
मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से चला मतदाता जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने मेहंदी से ईवीएम बनाकर लोगों से 12 मई को मतदान करने का आह्वान किया।
बिहार विकास खंड क्षेत्र स्थित प्राइमरी स्कूल विकरा, परियांवा, मंगरौरा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल मंदाह, पूरेभीखा, ईसीपुर, वारी खुर्द में अभिभावकों संग बच्चों ने हाथों में मेहंदी रचाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्राइमरी स्कूल पूरबपट्टी में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रंगोली बनाकर उसे दीपमालाओं से सजाकर ग्रामीणों को मतदाता के लिए प्रेरित किया। मॉडल प्राइमरी स्कूल उपाध्यायपुर ब्लाक आसपुर देवसरा के बच्चों ने हाथों में मेहंदी लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। इसके अलावा बेलखरनाथधाम के प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में हिना ने प्रथम स्थान, रिमशा ने द्वितीय स्थान और खुशनुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त करके आगामी लोकसभा के चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


मोहनगंज में भाजपा की जनसभा आज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के मोहनगंज स्थित डोमीपुर बाग में मंगलवार को दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक पंकज सिंह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश मंत्री और जिले के प्रभारी शंकर गिरि भी सभा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू के जीवन पर केंद्रित कठपुतली नृत्य
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कटरामेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वाराणसी से आए मिथलेश दुबे ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कठपुतली नृत्य के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने उनके जीवन को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे और अध्यापक मौजूद रहे।

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने लूटी महफिल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के अष्टभुजानगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। फिल्मी गीतों पर थिरकने वाले बच्चे देरशाम तक अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस मौके पर विनोद कुमार यादव, रुद्रनारायण यादव, बीपी गौतम, रवि शर्मा, रेखा दुबे, शैल गुप्ता, एकता यादव, पूजा यादव, आरती यादव, काजल दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।


बैंक और डाकघर में उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक और डाकघरों के खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसबीआई में रुपये जमा करने और निकालने को लेकर ग्राहक मशक्कत करते रहे। सुबह आधे घंटे के लिए सरवर फेल होने से ग्राहक परेशान हो उठे। हालांकि थोड़ी देर बाद कामकाज प्रारंभ होते ही खाताधारकों ने राहत की सांस ली। प्रधान डाकघर में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। बैंक में रुपये निकालने और जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed