फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सिपाही के हमलावर को भेजा जेल

सिपाही के हमलावर को भेजा जेल

Thu, 31 Jan 2019 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के हमलावर को भेजा जेल
सिपाही के हमलावर को भेजा जेल
विज्ञापन

दो हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
घटना के बाद भुपियामऊ में चेकिंग करने नहीं पहुंचे एआरटीओ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चेकिंग के दौरान सिपाही पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। दो हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। घटना के बाद गुरुवार को चेकिंग करने एआरटीओ भुपियामऊ नहीं पहुंचे।
नगर कोतवाली के भुपियामऊ में बुधवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान स्थानीय मोपेड सवार ने एआरटीओ के सिपाही व चालक पर हमला करते हुए थर्मल प्रिंटर तोड़ दिया था। भुपियामऊ के सिपाही पर भी कुछ लोगों ने हाथ उठा दिया। बवाल को देखते हुए एआरटीओ को पुलिस चौकी में घुसकर जान बचानी पड़ी। इस मामले में एआरटीओ मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोपेड स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी आकाश गौतम पुत्र रामानंद निवासी सराय बहेलिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि सिपाहियों से मारपीट करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के दूसरे दिन सहमे एआरटीओ वाहनों की चेकिंग करने भुपियामऊ की ओर नहीं गए। स्थानीय लोगों में चेकिंग को लेकर आक्रोश रहता है।
विज्ञापन

इनसेट----
तमंचे के साथ जानलेवा हमले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोच लिया। कोतवाली के एसएसआई ने जानलेवा हमले के कुन्नी उपाध्याय निवासी भुलियापुर को बुधवार की रात दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे कंपटीशन को लेकर मारपीट, हंगामा
हादीहाल में शादी के दौरान हुई घटना, पुलिस के पहुंचने पर भागे हमलावर
घायल युवक को परिजन ले गए जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/अजगरा। शादी के दौरान डीजे कंपटीशन को लेकर डीजे संचालकों के बीच रार छिड़ गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दौड़ाकर पीटा। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर भाग निकले। पुलिस हमले के आरोपियों की तलाश करने लगी।

लालगंज कोतवाली से बुधवार को शहर के हादीहाल में बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डांस कंपटीशन के दो डीजे व बैंडबाजे वाले को बुलाया गया था। रात में दोनों डीजे संचालकों के बीच मुकाबला होने लगा। करमअली और सुबेदार पक्ष के लोगों के बीच तनातनी व्याप्त हो गई। अचानक करम अली पक्ष के लोगों ने शहर से ही कुछ युवकों को बुला लिया। बाइक से पहुंचे युवक बैंडबाजा संभाले कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होती देख वैवाहिक स्थल पर खलल पड़ गया। लोग भागने लगे। मारपीट में शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में हूटर बजाते पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल शकील को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed