फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

Thu, 24 Jan 2019 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले
प्रतापगढ़। मंगलवार को पुरवा हवाओं के बीच रात में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को भी आसमान मेें डटे बादल पुरवा हवाओं के बीच रुक-रुक कर बरसते रहे। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह ओले भी पड़े। इससे ठंड में तेजी से इजाफा हुआ। बाघराय के नारंगपुर गांव में ठंड की चपेट में आने से एक वृद्ध की जान चली गई। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह अलाव जलते दिखे। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 18.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 5.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से शहर में जगह- जगह फिसलन और जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बार मौसम का मिजाज समझ से परे है। जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में पुरवा हवाओं ने दखल शुरू कर दी। इससे आसमान में बादलों ने डेरा जमा दिया। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को पुरवा हवाओं के बीच रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रात 10 बजे के बाद बारिश तेज हो गई। रातभर गरज-चमक के बीच बादलों ने झमाझम बरसात की। रात मेें देल्हूपुर सहित जिले के कई इलाकों में ओले पड़े। इससे ठंड बढ़ गई। बुधवार को भोर में लोगों की आंखें खुलीं तो रिमझिम बारिश हो रही थी। दिनभर आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा। पुरवा हवाओं के बीच रुक-रुक कर रिमझिम बरसात होती रही। शाम करीब पांच बजे शहर में भी ओले पड़े। इससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से लुढक़र 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के बेगमवार्ड, पल्टनबाजार, चंपा सुर्ती गली, सीएन सिंह रोड, अचलपुर, शिवजीपुरम सहित कई मुहल्लों में जगह- जगह जलभराव व किचपिच की समस्या बनी रही। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed