फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   00 वाराही महोत्सव 00

00 वाराही महोत्सव 00

Fri, 23 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
00 वाराही महोत्सव 00
00 वाराही महोत्सव 00
विज्ञापन


फोटो
सई तट पर बही स्वर सरिता, जीवंत हो उठीं संस्कृतियां
शाम होते ही रोशनी से जगमग हो उठा धाम, कलाकारों ने गीत-नृत्य से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित मां वाराही देवी धाम में आयोजित तीन दिनी महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को शाम होते ही परिसर रोशनी से नहा उठा। रंग-बिरंगी झालर झूमरों की टिमटिमाहट से पूरा वातावरण दमक उठा। शाम सात बजे के बाद मंच पर ढोलक की थाप के बीच कलाकारों के स्वर बिखरे तो बेल्हा की माटी में जन्मीं परंपराएं और अस्तित्व को लेकर जूझ रहीं संस्कृतियां जीवंत हो उठीं। कला, संगीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने देर रात तक समा बांधे रखा। पूरा परिसर मां वाराही के जयकारे से गूंजता रहा। भक्तिभाव में लोग डूबे रहे।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली, मुंबई, फैजाबाद, लखनऊ से आए कलाकार अपनी टीम के साथ सज-धजकर मंच पर पहुंचे। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए पंडाल में भारी भीड़ रही। शुरुआत मायानगरी से आए नीरज सिंह विक्कू की टीम ने भगवान गणेश की झांकी के मंचन से किया। जय गणेश देवा........जय गणेश देवा के गीत पर झांकी मंचन शुरू हुआ तो पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजने लगे। कलाकारों ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। भावना सिंह, सपना सिंह, अनिल ने भी बेहतरीन प्रस्तुति की। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी का मंचन हुआ। इसके बाद मां वाराही की झांकी निकाली गई। मां की झांकी निकली तो जयकारे गूंजने लगे। कल्पना सिंह ने निमिया के डरिया मइया, झूलेलू झुलनवा गाकर भक्तों को झूमा दिया। देर रात तक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विधायक धीरज ओझा, प्रतिनिधि नीरज ओझा, गिरीश पांडेय, रमेश चंद्र मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट--------------
मां वाराही स्मारिका का किया विमोचन
कार्यक्रम का शुभांरभ करने आए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समाजसेवी पंकज मिश्र बरहदा की पहल मां वाराही स्मारिका का विमोचन किया। जिसमें मां वाराही के महात्म्य से जुड़ीं बातें निहित हैं। पंकज मिश्रा के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed