{"_id":"595a8c0a4f1c1b26518b4705","slug":"141499106314-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम काम करेंगे, जनता तय करेगी किसको पोतेगी कालिख भा 17-29-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम काम करेंगे, जनता तय करेगी किसको पोतेगी कालिख भा 17-29-50
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रविवार को कोहड़ौर में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के 15 दिन के भीतर मंगरौरा का विकास न होने पर सत्ता पक्ष के तीनों विधायकों के मुंह पर कालिख पोतने संबंधी बयान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। सीधे तौर पर कोई खुलकर बोलने के लिए भले ही तैयार न हो, लेकिन अंदरखाने में माहौल गरम है। दोनों तरफ के समर्थक बयान के बाद अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।
रविवार को कोहड़ौर बाजार में आयोजित जनसभा के दौरान योगी सरकार के काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा था कि सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा और विश्वनाथगंज विधायक 15 दिन पहले मंगरौरा आए थे। उन्होंने मंगरौरा की धरती का विकास करने का वादा किया था। अगर 15 दिन के भीतर मंगरौरा का विकास न कर सके तो तीनों विधायकों के मुंह पर कालिख पोत देना। भाजपा और उसके सहयोगी दल अपना दल के विधायकों पर मंत्री की इस टिप्पणी से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद बेल्हा से लखनऊ तक सियासत गरमा गई। मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारियों के बाद से भगवा और अद खेमे के बीच मची अंर्तकलह खुलकर सामने आ गई। बयान के बाद मंत्री और विधायकों के समर्थक भी अपने-अपने तर्क देते नजर आए।
योगी सरकार के मंत्री और विधायकों के बीच मची कलह सार्वजनिक होने के बाद सोमवार को जिले में दिनभर यह मामला चर्चा का विषय रहा। कैबिनेट मंत्री के बयान के बारे में पूछने पर अपना दल के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने कहा कि मोती सिंह सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। उनका इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। हम काम करेंगे, जनता तय करेगी कि किसके मुंह पर कालिख पोतनी है। उधर, रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने कहा कि मोती सिंह बड़े नेता हैं। उनके ऊपर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। संगठन जो पूछेगा, हम बताएंगे। कौन क्या बोल रहा है, जनता सब जानती है। हमारे मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जो तय करना होगा वही तय करेंगे।
विज्ञापन
समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे भी इस मामले की जानकारी हुई है। जिले में संगठन में कहीं रार नहीं है। यह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मामला है। उपयुक्त समय और उपयुक्त मंच पर मैं इस मामले को संगठन के सामने रखूंगा। जो भी समस्याएं हैं, उसका जल्द ही निस्तारण कर लिया जाएगा।
ओमप्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
सभी केंद्र के ध्यानार्थ
हम काम करेंगे, जनता तय करे, किसको पुतेगी कालिख
भाजपा और अपना दल विधायक ने कहा, मोती सिंह बड़े नेता, उन पर कोई टिप्पणी नहीं
कैबिनेट मंत्री ने विकास न होने पर तीनों विधायकों के मुंह पर कालिख पोतने संबंधी दिया था बयान