फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, अधेड़ को मारी गोली

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, अधेड़ को मारी गोली

Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, अधेड़ को मारी गोली
कोहड़ौर। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान अधेड़ को पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मार दी। गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे व उसके एक साथी को धर दबोचा।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी राम मिलन (52) पुत्र राम बहादुर गुरुवार की सुबह आठ बजे घर से निकला। वह घर से दूर चाय की दुकान पर जा रहा था। उसका आरोप है कि मंदिर के करीब पूर्व प्रधान हामिद अली का बेटा आबिद अली, सलमान पुत्र हकीम और तौफीक पुत्र अयूब ने उसे रोक लिया। कहासुनी के दौरान उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात घूंसा चल रहा था।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राममिलन वर्मा के सीने को छूते हुए निकल गई। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। भागने के दौरान हमलावरों का एक तमंचा व कारतूस राम मिलन ने छीन लिया। तब तक गांव के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ग्रामीण आक्रोश जताने लगे। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई। इधर डॉक्टरों ने राममिलन की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि पूर्व प्रधान और राममिलन के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। घायल राममिलन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सलमान और आबिद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट में सलमान को भी चोटें आईं हैं।


बवाल की आशंका से अलर्ट रही पुलिस
गहरौली गांव में घटना के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई। मारपीट व फायरिंग की घटना दो वर्ग के लोगों के बीच होने के कारण पुलिस अफसर भी परेशान रहे।

पुलिस ने कर दिया था अनुसना
जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले राम मिलन वर्मा ने कोहड़ौर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उसे समाधान दिवस के दिन बुलाया था ताकि राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण कराया जा सके। गुरुवार को घटना के बाद ग्रामीण पुलिस के रवैये पर आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed