फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14 metric tons of garbage coming out of homes every day before Diwali

Pratapgarh News: दिवाली के पहले रोजाना घरों से निकल रहा 14 मीट्रिक टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
14 metric tons of garbage coming out of homes every day before Diwali
शहर की गलियां, सड़कें और मोहल्ले कूड़े-कचरे से भरे हैं। आम दिनों की तुलना में दिवाली से पहले 14 मीट्रिक टन अधिक कचरा निकल रहा है। आलम यह है कि सुबह कचरे का उठाव होता है, लेकिन एक-दो घंटे बाद उसी स्थान पर फिर कूड़ा जमा हो जाता है।
विज्ञापन

कूड़े का निस्तारण कराने में नगर पालिका को दिक्कत हो रही है। सड़कों व गलियों में जमा कूड़ा न सिर्फ दुर्गंध पैदा कर रहा है, बल्कि राहगीरों के कदम भी रोक रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह तक शहर के 25 वार्डों से करीब 50-52 मीट्रिक टन कचरा निकलता रहा। अब रोजाना 64 से 66 मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है।
नगर पालिका का दावा है कि कूड़े का निस्तारण महुली स्थित एमआरएफ सेंटर पर कराया जा रहा है लेकिन वहां पहले से ही कूड़े के ढेर लगा है।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कूड़ा उठान करने के बाद उनका निस्तारण भी कराने की कोशिश रहती है। दिवाली के चलते अब घरों से कचरा अधिक मात्रा में निकल रहा है। नगर पालिका के कूड़ा उठाने में लगाए गए 78 कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर बने हैं शोपीस
नगर पालिका परिषद बेल्हा ने महुली में पांच एमटी का एमआरएफ सेंटर बनवाया है। जिसकी क्षमता शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाले 60 टन से अधिक कचरे को निस्तारित की नहीं है। नगर पालिका ही नहीं बल्कि कुंडा, मानिकपुर, कटरा मेदनीगंज, सिटी, रानीगंज, लालगंज समेत 16 नगर पंचायतों में पांच एमटी का बना एमआरएफ सेंटर शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed