{"_id":"66c105b073a43314f40138f4","slug":"14-days-passed-30-people-were-interrogated-still-the-result-was-zero-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122768-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 14 दिन बीते, 30 लोगों से पूछताछ फिर भी नतीजा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 14 दिन बीते, 30 लोगों से पूछताछ फिर भी नतीजा शून्य
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज स्थित ईंट भट्ठे पर संचालक के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 14 दिन बाद भी हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाने में नाकाम रही। तकरीबन पुलिस 30 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी मोनू सिंह ईंट भट्ठे का पार्टनर के रूप में संचालन करते थे। चार अगस्त की रात ईंट भट्ठे पर ही अज्ञात लोगों ने सिर में दो गोली मार दी। आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। जहां ऑपरेशन कर एक गोली निकाली गई। जबकि एक गोली सिर में ही फंसी रह गई। हालांकि उपचार के दौरान ही मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। अब तक पुलिस तकरीबन 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस हत्या की वजह लेनदेन ही मानकर जांच कर रही है। रुपये लेने व देने वालों से भी पुलिस कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी। जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटना का अनावरण करने के लिए स्वाट टीम व जेठवारा पुलिस को निर्देश दे रखा है।
ईंट भट्ठा संचालक मोनू सिंह की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस गहराई से छानबीन कर हत्यारोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- अमरनाथ गुप्ता, सीओ सदर।