{"_id":"5c9e5924bdec2213e43a5415","slug":"131553881380-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी के साथ जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी के साथ जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-------
डीएम एसपी के साथ जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला जज, डीएम व एसपी ने शुक्रवार रात जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की तलाशी ली गई। जिला जज ने जेलर को निर्देश दिया कि जेल में प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाए। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी भी ली गई। हालांकि कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये जिला जज ने नियमित रूप से फागिंग करवाए जाने के लिए कहा।
दंबगों ने घर मे घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़
दो वर्गों के बीच का मामला होने से तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। महेशगंज के बिकरा गांव में शुक्रवार को दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। दो वर्गों के बीच का मामला होने से तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किया।
महेशगंज के बिकरा गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। दो वर्गों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव फैल गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। एक पक्ष से अजय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अनवर पुत्र कमरू, कल्लू पुत्र कौव्वाल, मुन्ना पुत्र कल्लू, महताब पुत्र दोस्त मोहम्मद, ननकऊ पुत्र अगनू समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
संडवाचंदिका। भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे चार लोग घायल हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर निवासी मोहम्मद सिद्दीक का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। इससे मोहम्मद सिद्दीक की पत्नी सरवरी बेगम और बेटी सबीना, सफीला और सलमा घायल हो गईं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
लेनदेन के विवाद में दुकानदार को पीटा
सड़वा चंद्रिका। टिकट के पैसे के विवाद में कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी आशीष कुमार उमरवैश्य बाजार में ई टिकट, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनाने का काम करता है। गुरुवार देर रात शिवराजपुर निवासी अंकुर सिंह उसकी दुकान पर पहुंचा। टिकट के रुपये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। टिकट बनवाने के लिए आए लोगों ने संचालक अशीष की पिटाई कर दी। संचालक का आरोप है कि हमलावरों ने 14 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गोपालापुर निवासी कप्तान सिंह, गड़वारा निवासी राकेश सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
़