{"_id":"5c855f6ebdec221414547714","slug":"131552244590-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर वसूले जा रहे हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर वसूले जा रहे हैं रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास के नाम पर वसूले जा रहे हैं रुपये
वीडियो के साथ एसडीएम से की गई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा वसूले जाने का मामला सामने आया है। वसूली का वीडियो बनाकर एसडीएम से शिकायत की गई है।
प्रधानमंत्री आवास के आवेदन से लेकर आवंटन तक धांधली की शिकायतें लगातार हो रही है। इसी तरह से बाबागंज के बल्ला गांव में आवास दिलाने का लालच देकर रुपये वसूलने की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि अवैध वसूली से शायद आवास मिल भी जाए, लेकिन इससे पात्रों को आवास नहीं मिलेगा। गांव में आवास के आवेदन के लिए 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी एसडीएम को सौंपा गया है। शिकायत करने वालों में दीपक कुमार, नोखेलाल, सत्येंद्र कुमार, सूबेदार यादव, फूलचंद्र यादव, धर्मू आदि लोग शामिल रहे।
फोटो- 21
एक रात में चोरों ने दो घरों को खंगाला
कुंडा(ब्यूरो)। एक ही रात दो घरों का ताला काटकर हजारों रुपये के गहने समेत 40 हजार की नकदी चोर उठा ले गए। निमंत्रण से लौटने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुआपुर नहर चौराहा गांव निवासी घनश्याम धुरिया पुत्र मूलचंद्र धुरिया बहन के घर शादी में गए थे। रात में चोर उसके घर का ताला काटकर अंदर घुस गए। इसके साथ ही घर में रखी 40 हजार की नकदी समेत हजारों का कीमती सामान उठा ले गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसे मिली तो वह भागकर घर पहुंचा। इसी गांव के मो. अली पुत्र खैराती अपनी रिश्तेदारी लवाना एक दावत में शामिल होने गया था। रात में चोरों ने उसके घर का ताला काट दिया। इसके साथ ही अंदर रखे गहने, कपड़े सहित हजारों रुपये की नकदी उठा ले गए। जानकारी पर वह भी घर पहुंचा।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, गंभीर
कुंडा(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी सीमा देवी (26) पत्नी जगमोहन सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाघराय (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में पुलिस ने दबिश देकर अंतू पुत्र दशाराम को दसलीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुजारी के निधन पर जताई संवेदना
डेरवा(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव निवासी अनिल कुमार (55) 20 वर्षों से सरायइंद्रावत स्थित भिटेश्वरनाथ धाम में पुजारी थे। एक माह पूर्व एक पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। इसके कारण रविवार को उनका निधन हो गया। उनकी पर गांव के प्रधान कुंवर पटेल, अरविंद, श्रीपाल, नंदलाल प्रजापति, श्यामलाल यादव, बच्चा पाल आदि ने शोक जताया है।