{"_id":"5c44b66bbdec22738c0f0ac2","slug":"131548007019-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ: पूर्णिमा स्नान के लिए दिनभर निकलता रहा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ: पूर्णिमा स्नान के लिए दिनभर निकलता रहा रेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
कुंभ: पूर्णिमा स्नान के लिए निकलता रहा रेला
शहर में दिनभर जगह-जगह लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संगम की रेती में एक माह के कल्पवास के लिए श्रद्धालुओं का रेला रविवार को दिनभर प्रयागराज को रवाना होता रहा। बोलेरो, मैजिक, ट्रैक्टर व मालवाहन से जा रहे कल्पवासियों की आस्था देखने लायक थी। सड़कों पर कल्पवासियों की लंबी कतार लगी रही। पूर्णिमा के स्नान के लिए भी बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज रवाना हुए। सोमवार को पूर्णिमा पर्व पर कुंभ के दूसरे शाही स्नान के साथ लोग रेती पर धर्म, कर्म व दान- पुण्य का संकल्प लेंगे।
संगम की रेती पर कुंभ के महापर्व का आगाज मकर संक्रांति से ही हो गया है। एक माह तक कल्पवास के लिए श्रद्धालुओं का रेला प्रयागराज कूच कर रहा है। पूर्णिमा पर्व के एक दिन पूर्व रविवार को कल्पवासियों का रेला सुबह से ही निकलना शुरू हो गया। शहर के अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर दिनभर कल्पवासियों के वाहन निकलते रहे। बोलेरो, ट्रैक्टर, डीसीएम, मैजिक सहित छोटे-बड़े वाहनों से सभी महीने भर की गृहस्थी लिए मंगलगीत गाते प्रयागराज को निकल रहे थे। शहर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर बाजार से लेकर जोगापुर तक दिनभर जाम लगता रहा। मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार लगी रही। भुपियामऊ चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। चौराहे पर तैनात सिपाही दिनभर हलाकान रहे। इसी तरह लखनऊ-प्रयागराज मार्ग, पट्टी मार्ग, लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग पर भी कल्पवासियों के वाहन दिखे। दिनभर वाहनों की आवाजाही से जाम लगता रहा। इससे शहरी परेशान रहे।
इनसेट-------------------------
बैरियर लगाकर रोके गए बड़े वाहन
इलाहाबाद को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों से बड़े वाहनों के जाने पर मनाही थी। गाजी का बाग, रानीगंज पावर हाउस, कटरामेदनीगंज, भुपियामऊ के अलावा कुंडा, पट्टी, लालगंज क्षेत्र के प्रयागराज को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर बैरियर लगाए गए थे। उन मार्गों पर बड़े वाहनों को पुलिस रोक रही थी।