फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मिनी लाइब्रेरी

अब प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मिनी लाइब्रेरी

Sat, 19 Jan 2019 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अब प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मिनी लाइब्रेरी
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों के ज्ञान का दायरा बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में मिनी पुस्तकालय खोले जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक प्राइमरी स्कूलों को पांच-पांच हजार और मिडिल स्कूलों को दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इन रुपयों से पुस्तकों की खरीद की जाएगी। लाइब्रेरी से जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को शुद्ध हिंदी पढ़ना भले ही न आता हो, मगर अब उन्हें रामचरित मानस और महाभारत की पुस्तकें पढ़ने को दी जाएंगी। इन पुस्तकों को पढ़ने के बाद स्कूल समय में ही लाइब्रेरी में जमा करना होगा। शासन ने जिले के लिए सभी स्कूलों में मिनी पुस्तकालय खोलने के लिए 173.96 लाख रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन


फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में 2042 प्राइमरी स्कूलों और 733 मिडिल स्कूलों में धनराशि पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। स्कूलों में गठित प्रबंध समितियों की क्रय समिति को पुस्तक खरीदने का अधिकार दिया गया है। सामान्य ज्ञान के साथ ही धार्मिक पुस्तकों को खरीद कर बच्चों के ज्ञान का दायरा बढ़ाना है। विभाग की यह पहल कितनी सफल होगी, यह तो बाद में पता चलेगा मगर अध्यापकों के बीच पुस्तक खरीदने और कमीशनबाजी को लेकर अभी से चर्चांओं का बाजार गर्म हो गया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन का पत्र आया है। अभी धनराशि नहीं आई है। फरवरी माह में स्कूलों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को व्यवस्थित करने के लिए मिले हैं 7.25 करोड़ रुपये
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की रंगाई -पुताई के साथ ही व्यवस्थित करने के लिए 7.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्कूलों में बाल्टी, लोटा, तौलिया, साबुन के साथ ही जीवनरक्षक दवाएं रखना आवश्यक किया गया है। मगर अधिकांश स्कूलों में अभी तक किसी सामान की खरीदारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed