फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भारत बंद का बेल्हा में नहीं दिखा असर

भारत बंद का बेल्हा में नहीं दिखा असर

Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद का बेल्हा में नहीं दिखा असर
चित्र-----
विज्ञापन

भारत बंद का बेल्हा में नहीं दिखा असर
जुलूस निकालने और धरना-प्रदर्शन तक सीमित रहा आह्वान
पहली बार कांग्रेस के साथ नजर आई भाकपा और माकपा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बृध्दि के विरोध में सोमवार को बेल्हा बंद का आह्वान पूरी तरह बेअसर रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराना प्रारंभ किया, मगर कांग्रेसियों को ओझल होते ही दुकानें खुल गई। हालांकि दूसरी बार बंद करने का न तो प्रयास किया और न ही कोई ठोस कदम उठाया। बंद के समर्थन में पहली बार भाकपा और माकपा ने कांग्रेस के कदम से कदम मिलाया । हालांकि बंद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट रहा, जुलूस के आगे और पीछे अफसरों की फौज चल रही थी।
बेल्हा में सोमवार को भारत बंद का आह्वान पूरी तरह बेअसर रहा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में थोड़ा आक्रोश तो दिखा, मगर वह सिर्फ सडक़ों तक ही सीमित रहा, फोटो खिंचवाने को आतुर रहने वाले कार्यकर्ता उस समय मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जब मीडियाकर्मी पहुंचे। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से नाराज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी कांग्रेस के साथ दिखी। अंबेडकर चौराहा से जुलूस के शक्ल में निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता राजापाल टंकी चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक, निर्मल तिराहा, भंगवाचुंगी, ट्रेजरी चौराहा के रास्ते कचहरी पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कचहरी में भाकपा जिला मंत्री राम बरन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार निरंकुश हो गई है, पेट्रो पदार्थो के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, रुपये का अवमूल्यन होने से अर्थव्यवस्था का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, कपिल द्यिवेदी, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, मदन सिंह, इरफान अली, वीके सिंह, यमुना प्रसाद शुक्ल, बृजेंद्र मिश्र, रोहित शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, करुणा शंकर मिश्र, अरुण तिवारी, माकपा के जिला सचिव आशुतोष शुक्ल, लाल बहादुर तिवारी, भाकपा के जिला सचिव राम बरन सिंह, रामपाल पटेल, राजेंद्र सिंह, राजमणि पांडेय, निर्भय सिंह , ललित नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। भारत बंद के आह्वान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट रहा, सभी चौराहों पर फोर्स की तैनाती की गई थी। कांग्रेसियों के जुलूस के आगे और पीछे अफसरों की टीम लगी रही। एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी अंजनी राय, एसडीएम सदर एसपी सिंह भारी भरकम पुलिस लेकर प्रदर्शनकारियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------------
रानीगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सरकार को कोसा
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के नेतृत्व में रानीगंज तहसील में हुए धरना प्रदर्शन में मोदी और योगी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। चुनाव का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, पूर्व सांसद सीएन सिंह ने कहा कि मोदी देश का धन विदेशों में लुटा रहें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में कोई कमी नहीं आई है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा, महेंद्र पांडेय, परवेज अहमद, अशोक कुमार मिश्रा, मुन्ना तिवारी आदि मौजूद रहे।

इनसेट------------
तहसील में गरजे सपाई, बोले खत्म हो गया कानून का राज
सपाइयों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बेल्हा में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई है। पूरे जिले में कानून का राज खत्म हो गया है, जंगलराज में आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, कर्मचारी, व्यापारी और महिलाओं पर लगातार जुल्म हो रहा है। जिला प्रशासन हाथ-हाथ रखकर बैठा हुआ है। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याद अली, आशुतोष पांडेय, गुड्डू मिश्र, वासिक खान, शमीम खान, रमेश पाठक, मनीष पाल, सैफी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed