फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ानवता की रक्षा के लिए जले 151 दीप

ानवता की रक्षा के लिए जले 151 दीप

Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
ानवता की रक्षा के लिए जले 151 दीप
अजगरा। पौराणिक स्थल अजगरा धाम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मानवता की रक्षा के लिए अलख जगाई गई । सुबह भोर में ही 151 दीपों को प्रज्जवलित करने के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया। सबसे पहले बच्चों ने प्रार्थना की। कार्यक्रम के आयोजक बाबा नरेंद्र ओझा ने कहा कि देश में मानवता की रक्षा के लिए जगह जगह लाखों दीप जलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से ही अपराध में कमी नहीं आ सकती। जब तक लोगों में विचार क्रांति का संचार नहीं होगा तब तक अपराधों में कमी आना नामुमकिन है। इस मौके पर साहित्यकार व राष्ट्रीय कवि राजेश कुमार पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी एवं धाम के महंत बाबा मंगल गिरि आदि मौजूद रहे। उधर राजगढ़ संवाददाता के मुताबिक सरोजिनी इंटर कॉलेज कुसुमी में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भट्ट ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सुशील पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह ,रवि सिंह, राजीव रतन, पूर्णिमा सिंह, अविनाश शर्मा, मंजू गौर, नौशाद अहमद, अशोक श्रीवास्तव, पिंकी मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed