फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 more people, including former MLA, Corona positive

पूर्व विधायक समेत 13 और लोग कोरोना पाजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
13 more people, including former MLA, Corona positive
हाटस्पाट क्षेत्र दहिलामऊ दक्षिणी का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
सदर के पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी और उनके परिवार के पांच लोगों समेत 13 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 245 पहुंच गई है। रानीगंज सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मचारी व उसकी भाभी और शहर के पल्टन बाजार निवासी युवक की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

मानधाता के गाजीपुर के रहने वाले सदर विधानसभा के पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया। चिकित्सक आईसीयू में रखकर उनका इलाज कर रहे हैँ। विधायक की पत्नी, बड़ी बेटी, पिता और जिला अस्पताल में डॉक्टर के पद पर तैनात छोटे भाई और भयाहू भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रानीगंज सीएचसी में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी व उसकी भाभी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। फतनपुर के सुवंसा का एक युवक शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसके पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। उधर, बाघराय के बिहार बाजार की एक 50 वर्षीय महिला सप्ताह भर पहले अहमदाबाद से घर आई थी। उसका सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजा था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं कोर्रही गांव की एक 50 वर्षीय महिला, पट्टी का एक अधेड़, पल्टन बाजार का युवक और राजगढ़ का भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शासन का आदेश नहीं मानते एआरएम
रोडवेज विभाग अपने कर्मचारियों के मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये आर्थिक मदद और अंतिम संस्कार के लिए शव को घाट तक ले जाने के लिए बस मुहैया करवाता है। शनिवार को एक मैकेनिक की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार के लोगों को न तो आर्थिक मदद दी गई और न ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने के लिए बस मुहैया कराई गई। मानधाता थाना के खरवई गांव निवासी ब्रजेश सिंह (50) प्रतापगढ़ डिपो के वर्कशाप में मैकेनिक के पद पर तैनात थे। शनिवार को ह्दयगति रुक जाने के कारण उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना एआरएम प्रतापगढ़ को दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

हाटस्पाट क्षेत्र करनपुर शिव मंदिर के बगल लगा बैरियर।

हाटस्पाट क्षेत्र करनपुर शिव मंदिर के बगल लगा बैरियर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed