फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.25 lakh population of the city will get pure drinking water

Pratapgarh News: शहर की सवा लाख आबादी को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh population of the city will get pure drinking water
शहर की सवा लाख आबादी को शुद्ध पानी मिलेगा। इसके लिए रंजीतपुर चिलबिला में एक हेक्टेयर जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। शहर में पीने के पानी की सुविधा बेहतर नहीं होने से कुछ लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं तो कुछ लोग खराब गुणवत्ता विहीन वाले पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बेल्हा विस्तार पेयजल योजना के तहत शासन से गुणवत्तायुक्त पानी के लिए शासन के निर्देश पर शहरी जल निगम खंड द्वितीय द्वारा एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 37 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। इसके लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर से जमीन की तलाश की जा रही थी। नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने रंजीतपुर चिलबिला में एक हेक्टेयर जमीन सई नदी के किनारे खोज निकाली है। जहां वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गंगा नदी से पाइप लाइन के जरिए प्लांट में पानी आएगा। जिसे शुद्ध करने के बाद शहरियों को आपूर्ति किया जाएगा। इससे नगर पालिका के 25 वार्डों में रहने वाले सवा लाख शहरियों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत जमीन चिह्नित होते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पाइप लाइन का आगणन तैयार होगा। जिसके बाद लागत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

हर दिन चार लाख का पानी खरीद रहे शहरी
जल निगम ने वर्ष 2025 के अनुसार अनुमानित आबादी व घरों की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें आबादी 1,37,743 एवं घरों की संख्या 22,182 होगी, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी 1,17,455 एवं घर 11,720 थे। इसके अलावा शहर में काफी संख्या में लोग दूसरे शहरों से आकर रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार शहर की करीब 40 हजार आबादी पानी खरीद कर पी रही है। शहर में नौ आरओ वाटर वेंडिंग मशीन संचालित होने का दावा किया जा रहा है। जबकि 50 से अधिक आरओ प्लांट हैं। इनकी ओर से चार लाख रुपये से अधिक का पानी हर दिन बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बेल्हा में शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की कवायद चल रही है। सई नदी के तट पर जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- इं. विकास अग्रहरि, सहायक अभियंता, शहरी जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed