फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मण्डलायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Mon, 22 Apr 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मण्डलायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
फोटो
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा
आईजी जोन के साथ दो मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को प्रयागराज मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल एवं आईजी मोहित अग्रवाल ने जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के सई कांपलेक्स में बैठक करके कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को शत् प्रतिशत मतदान करने की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में उपस्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में दिव्यांग मतदाता 18333 हैं। इस पर मंडलायुक्त ने उन्हें मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था कराने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे कार्य में यदि लापरवाही या शिथिलता पाई जाएगी तो सबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बाद में उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। आईजी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्टार प्रचारकों के आगमन की सूचना समय से उपलब्ध करा दें, जिससे वहां पर पर्याप्त पुलिस बल व सुरक्षा बलों की तैनाती की जा सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, शिवाजी शुक्ल, समस्त सहायक रिटर्निंग आफिसर, सभी प्रभारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र सगरा एवं प्राथमिक विद्यालय सरायखंडेराय का निरीक्षण किया। बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed