फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लेखपालों को मिली 4,57,516 किसानों का खाता नंबर खोजने की जिम्मेदारी

लेखपालों को मिली 4,57,516 किसानों का खाता नंबर खोजने की जिम्मेदारी

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों को मिली 4,57,516 किसानों का खाता नंबर खोजने की जिम्मेदारी
लेखपालों को मिली 4,57,516 किसानों का खाता खोजने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत होली के पहले किसानों को मिलेंगे दो-दो हजार रुपये
पहले चरण में 11 फरवरी तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जिले में चिह्नित 4,57,516 लघु, सीमांत किसानों के खाते में पहली किश्त के दो-दो हजार रुपये भेजने के लिए लेखपालों से खाता और आधार नंबर मांगा गया है। होली के पहले खाते में रुपये भेजने के लिए 11 फरवरी तक किसानों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के 4,57,516 लघु और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया जाएगा। एक वर्ष में मिलने वाले छह हजार रुपये को तीन किश्तों में दिया जाएगा। योजना का लाभ सीधे किसानों को देने के लिए राजस्व और कृषि विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ऐसे किसानों की सूची मुहैया कराने के साथ ही आधार कार्ड और खाता नंबर उपलब्ध कराएंगे। कृषि विभाग के कर्मचारी सत्यापन करेंगे। 11 फरवरी तक चलने वाले अभियान से छूटने वाले किसानों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। डीएम शंभु कुमार ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सभी लेखपालों से प्रतिदिन किसानों की संख्या मुहैया कराने को कहा है। उन्होंने लेखपालों से सख्त लहजे में कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों का चयन किया जाए और उसकी सूची मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


किस सचिव को आवंटित हैं कितने गांव
डीपीआरओ ने बीडीओ से मांगी सूचना, चहेतों पर अब गिरेगी गाज
36 ग्राम विकास अधिकारियों को नहीं मिला एक भी गांव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के आसपुर देवसरा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय को बीस ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपनेे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी विकास खंड में नई तैनाती पाने वाले सात ग्राम विकास अधिकारियों को अभी तक एक भी गांव नहीं देने पर डीपीआरओ ने 17 ब्लाकों के बीडीओ से सचिवों की तैनाती का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपुर देवसरा ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय को तत्कालीन बीडीओ आरपी सिंह ने बीस गांव आवंटित किए थे। हालांकि बाद में डीएम ने अतिरिक्त प्रभार छीन लिया था। अभी भी सदर, संडवाचंद्रिका, सांगीपुर, बिहार, बाबागंज, कुंडा, कालाकांकर में एक-एक सचिव के पास 12-12 गांवों की जिम्मेदारी है। जबकि नवंबर माह में तैनाती पाने वाले 79 ग्राम विकास अधिकारी अभी पैदल हैं। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर सचिवों को आवंटित गांवों की संख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed