फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अफरा-तफरी के बीच प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

अफरा-तफरी के बीच प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
अफरा-तफरी के बीच प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को अफरातफरी के बीच प्रारंभ हो गईं। अधिकांश परीक्षा केंद्रों का आलम यह रहा कि शिक्षक कार्यमुक्त होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। 1800 बीटीसी महिला प्रशिक्षु और 700 पुरुषों की ड्यूटी लगाई गई है, मगर गुरुवार को कोई केंद्र पर नहीं पहुंचा। केंद्र व्यवस्थापकों ने किसी तरह परीक्षा कराई। इधर, जिले के अधिकांश केंद्रों से सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नदारद रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आगाज बृहस्पतिवार से हो गया है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच प्रारंभ हुई परीक्षा में व्यापक अव्यवस्था देखने को मिली है। नकल रोकने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी तो लगाई गई है, मगर ड्यूटी उनके तक नहीं पहुंचने के कारण पहले दिन की परीक्षा राम भरोसे हुई। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी का सामना करना पड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की हड़ताल के चलते 1800 बीटीसी प्रशिक्षु महिला और 700 पुरुषों की ड्यूटी केंद्रों पर लगाई गई थी, मगर गुरुवार की परीक्षा में कोई बीटीसी प्रशिक्षु नहीं पहुंचा। केंद्र व्यवस्थापकों के लिए राहत भरी खबर यह रही कि पहले दिन की परीक्षा में कोई अनिवार्य विषय नहीं था, नहीं तो परीक्षा कराना मुश्किल हो जाता। गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा में पहली पाली में संगीत गायन और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा 47 केंद्रों पर हुई और दूसरी पाली की परीक्षा 201 केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन


ऐनवक्त पर बढ़ गए परीक्षार्थी
पट्टी इलाके के सेवाश्रम इंटरकालेज ढिढुई में अचानक परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई। केंद्र व्यवस्थापक की मानें तो केंद्र पर पहले ही हाईस्कूल के 478 परीक्षार्थी थे। छह फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे 12 और बच्चों की संख्या आ गई। ऐेसे में प्रश्नपत्र कम मिलने की जानकारी डीआईओएस को देकर पेपर की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में कृषि और इंटर में संस्कृत की होगी परीक्षा
आठ फरवरी को हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में संस्कृत, उर्दू की परीक्षा होगी। केंद्र व्यवस्थापकों के लिए यह राहत भरी खबर है, कि दूसरे दिन भी कोई बड़ी परीक्षा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed