{"_id":"5c3a3655bdec2273504f6f80","slug":"121547318869-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन बचाने के लिए टीम की आवभगत में लगे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन बचाने के लिए टीम की आवभगत में लगे सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन बचाने के लिए टीम की आवभगत में लगे सचिव
शिवगढ़, मानधाता और सदर ब्लाकों के गांवों का भ्रमणकर खंगाली हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की 16 ग्राम पंचायतों के सचिव गर्दन बचाने के लिए दिल्ली से आई टीम की आवभगत में जुट गए हैं। प्रधान और सचिव अपने हिसाब से उन्हें शौचालय दिखा रहे हैं। प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों की सेटिंग के चलते वह पूरे ग्राम पंचायत के शौचालयों की जांच करने के बजाय बस्ती देखकर ही लौट जा रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में शौचालयों, प्राइमरी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत देखने के लिए जिले में आई पांच सदस्यीय टीम दो दिन से भ्रमण कर रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक एनजीओ को यह जिम्मेदारी सौंप रखी है कि ग्रामीण इलाकों में बने शौचालयों की गुणवत्ता और उनकी स्थिति की जांच कर रिपोर्ट दें। जिले में टीम दो दिन से डेरा डाले हुए है। शौचालयों के निर्माण में हुए घपले को दबाने के लिए प्रधान और सचिव टीम के सदस्यों को खुश करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, एनजीओ के सदस्यों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 200-200 शौचालयों का निरीक्षण करना है। इसकी फोटो आनलाइन करने के बाद दिल्ली मुख्यालय पर बैठे अफसर 15 परिवारों का चयन करके विवरण जुटाने को कहते हैं। प्रधान और सचिव खेल करने के लिए जिस बस्ती से अच्छे शौचालय बने हैं, वहीं टीम के सदस्यों को ले जा रहे हैं। जहां अधूरे हैं, या पूर्ण नहीं है, उस तरफ टीम के सदस्यों को नहीं ले जा रहे हैं। टीम के सदस्य भी प्रधान और सचिव की आंखों से देख रहे हैं।
इनसेट-------
सप्ताह भर रहेगी टीम
दिल्ली से आए एनजीओ के सदस्य सप्ताह भर रहकर 16 ग्राम पंचायतों की हकीकत खंगालेंगे। ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों, एएनएम सेंटरों, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे।
विज्ञापन
वर्जन------
केंद्र सरकार से आई टीम स्वच्छ भारत मिशन और कायाकल्प योजनाओं की हकीकत देख रही है। इसके लिए जिले की 16 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। टीम के सदस्य सप्ताह भर जिले में रहेंगे।
सुदामा प्रसाद, प्रभारी सीडीओ।
चित्र--
18 स्कूलों के 182 बच्चों ने परीक्षा में किया प्रतिभाग
देल्हूपुर (ब्यूरो)। मानधाता इलाके के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितपालगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में 18 स्कूलों के 182 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा नियंत्रक अजय शर्मा ने बताया कि परीक्षा में प्रथम तीन स्थान बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को पहली बार ओएमआर सीट भरने को मिली, तो आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि अनुदेशक और परीक्षा नियंत्रक अजय शर्मा और एबीआरसी राजेश प्रताप सिंह ने बच्चों को ओएमआर सीट भरना सिखाया।