{"_id":"5c1d1421bdec22571c311ab7","slug":"121545409569-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के घर आ गया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के घर आ गया बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 22.23.24
बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के घर आ गया बिल
क्षेत्र के इटौरा गांव का मामला, दो महीने पहले लगाया गया था मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बिना कनेक्शन के ही दर्जनों लोगों के नाम से बिजली का बिल आ गया है। इससे लोग परेशानी में पड़ गए हैं। अभी तक इन लोगों के केबिल बिजली से जुड़े ही नहीं हैं और बिल दे दिया गया है।
विकास खंड कुंडा के इटौरा गांव में दो महीने पहले मीटर लगाया गया था। इस दौरान लोगों से उनकी आईडी भी मांगी गई थी। मीटर लगाने के बाद लोग चले गए। कहा गया था कि कुछ दिन बाद उनकी केबिल जोड़ दिया जाएगा। महीनों बीतने के बाद भी केबिल नहीं जोड़ा गया। उधर, अभी दो दिन पहले सभी के नाम से बिल भी आ गया। गांव के कल्लू यादव, प्रकाश यादव, छोटेलाल, सुुंदरलाल, समरजीत, हरिश्चंद्र, रामचंदर, बबन यादव, राम सुमेर पाल का कहना है कि उन्होंने बिजली जलाई ही नहीं और बिल आ गया। मीटर भी लगा दिया गया है। अगर बिल जनरेट किया जाता है तो मीटर रीडिंग के बाद किया जाता है। मीटर तो जीरो है, लेकिन बिल 1060 रुपये का दे दिया गया है। बिना बिजली जलाए ही बिल आने के चलते लोगों में आक्रोश है। इस बारे में एक्सईएन कुंडा का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को किसी को भेजकर इसे चेक कराया जाएगा।
फोटो- 26.27
अज्ञात लोगों ने सड़क पर फूंक दी नई पल्सर
आग बुझवाकर थाने लाई गई बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। गुरुवार रात में बीच रोड पर एक नई पल्सर बाइक फूंक दी गई। रात का समय होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू किया। इसके बाद पल्सर को थाने लाया गया। नंबर प्लेट जल जाने के कारण उसके मालिक का पता नहीं चला। देर शाम तक किसी ने बाइक के लिए कोई तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव के पास बेती रोड पर गुरुवार की देर रात एक पल्सर बाइक फूंक दी गई। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझवाई। इसके बाद बाइक को थाने ले जाया गया। रात में बाइक जलने के दौरान कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सुबह भी न तो किसी ने बाइक जलने की तहरीर दी और न ही बाइक वाले का पता चल सका। आग से बाइक की नंबर प्लेट भी जल गई थी। इसके चलते पुलिस बाइक मालिक का पता नहीं कर सकी। कहा जा रहा है कि इंजन और चेचिस नंबर से बाइक के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि बाइक जलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
फोटो- 28.29
152 लोगों को मिली आंखों की नई रोशनी
चश्मा, कंबल और दवाइयां देकर किया गया विदा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। नेत्र शिविर में 152 मरीजों का आपरेशन करने के बाद उन्हें चश्मा, दवाएं और कंबल देकर विदा किया गया। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने रोगियों की सेवा की। बाबागंज में 17 दिसंबर को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें से 152 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था। इन सभी का आपरेशन कुंडा सीएचसी में करवाकर बजरंग डिग्री कालेज में रखा गया था। यहां कार्यकर्ता सभी की सेवा कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र ने कहा कि हमेशा की तरह राजा भैया यूथ ब्रिगेड ने एक साथ इतने लोगों को दोबारा आंख की रोशनी देकर पुण्य का कार्य किया है। इस तरह से अगर कार्य होता रहा तो क्षेत्र के लोगों को बाहर जाकर आंख का इलाज नहीं कराना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपने रिश्तेदार, परिजनों को शिविर के माध्यम से आंखों का इलाज कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाबागंज प्रमुख पंकज सिंह, राजा भैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने मरीजों को चश्मा, दवाएं और कंबल का वितरण कर उन्हें विदा किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य डब्बू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
सूची में नाम होने के बाद भी महिला को नहीं मिला आवास
अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर महिला की गबन की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। सूची में नाम होने के बाद भी महिला को आवास नहीं मिला। इसके साथ ही कागज पर आवास को पूर्ण दिखाकर उसका पैसा निकाल लिया गया। महिला ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विकास खंड कुंडा के मिश्रदयालपुर गांव निवासी शीला देवी पत्नी राम सुमेर सरोज का आवास की सूची में नाम है। उसके आवास का पैसा भी आया। बावजूद इसके कागज पर आवास पर पूर्ण दिखा दिया गया। इसके साथ ही उसका पैसा निकाल लिया गया। इसकी जानकारी होने पर उसने इसकी खोज की तो उसे पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई। महिला ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को पत्र देकर की है। महिला का कहना है कि इसी तरह से प्रधान ने कई लोगों के आवास को कागज पर बनवा दिया है। इसकी शिकायत समाधान दिवस में की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।