फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   राजाभैया की रैली में जिले से शामिल होंगे ढाई लाख लोग

राजाभैया की रैली में जिले से शामिल होंगे ढाई लाख लोग

Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
राजाभैया की रैली में जिले से शामिल होंगे ढाई लाख लोग
फोटो-
विज्ञापन

राजाभैया की रैली में जिले से शामिल होंगे ढाई लाख लोग
कुंडा-बाबागंज के बाजारों में शुक्रवार को रहेगी अघोषित बंदी, लखनऊ जाएंगे लोग
4 ब्लाकों से 50-50 हजारों लोगों ने कसी कमर, शाम होते ही निकलने लगे समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की लखनऊ में 30 नवंबर को आयोजित रजत जयंती में जिले के ढाई लाख लोग शामिल होंगे। सबसे अधिक कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की बाजारों में अघोषित बंदी रहेगी। गुरुवार की शाम से ही समर्थक बस व चार पहिया वाहनों से निकलते रहे।
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में 30 नवंबर को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए करीब एक माह से जिले में तैयारियां गांव स्तर पर चल रही थीं। रजत जयंती को ऐतिहासिक बनाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी कुंडा व बाबागंज विधानसभा के लोगों पर है। दोनों विधानसभा में चार ब्लाक प्रमुख राजाभैया समर्थक हैं। जिनके ऊपर समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें लखनऊ तक पहुुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। कुंडा, बाबागंज, विहार और कालाकांकर ब्लाक से 50-50 हजार लोग रैली में शामिल होने जा रहे जहैं। सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज और रामपुर खास से 10-10 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। रैली में व्छयापारी, सरकारी कर्मचारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य से लेकर पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी से लेकर राजाभैया के समर्थक शामिल होंगे। जिसके चलते कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के बाजारों में अघोषित बंदी रहेगी। गुरुवार की शाम से ही बसों व चार पहिया वाहनों से समर्थकों को रवाना किया जाता रहा। इसके लिए चारों ब्लाक प्रमुख व उनकी टीम लगातार हर गांवों में पहुुंचकर काम कर रही है। रैली में लोगों को ले जाने के लिए 3 हजार बसें और सात हजार चार पहिया वाहन रहेंगे।
विज्ञापन

इनसेट------
महिलाओं के लिए बनी है अलग टोली
राजाभैया की रजत जयंती में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग टोली बनाई गई है। महिलाओं को अलग से बस व चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाएं शुक्रवार की सुबह बसों से निकलेंगी। ताकि वह समय से रैली में पहुंचकर लौट सकें। उनकी देखभाल के लिए राजाभैया यूथ ब्रिगेड के एक पदाधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
हर ब्लाकों में बने हैं वाहनों के अड्डे
रजत जयंती समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखने के बाद बसों की बुकिंग कराई गई है। प्राइवेट के साथ ही रोडवेज बसों की बुकिंग भी हुई है। ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत लोगों को न हो सके। कुुंडा के लिए बाबूगंज, विहार ब्लाक, बाबागंज ब्लाक के लिए हीरागंज व कालाकांकर ब्लाक के लिए कालेज को अस्थायी वाहनों का अड्डा बनाया गया है। जहां सभी बसों को रोका गया है।
इनसेट-------
कोटेदार आए आगे, रैली में जाने वालों को उपलब्ध करा रहे भोजन-नाश्ता
लखनऊ में आयोजित रजत जयंती में शामिल होने के लिए जाने वाले समर्थकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुंडा व बाबागंज के कोटेदार आगे आए हैं। अपने-अपने गांव के लोगों के लिए गुरुवार से ही लंच पैकेट तैयार कराने में जुटे रहे। यह क्रम शुक्रवार की सुबह तक चलता रहेगा। हरदोपट्टी, मनगढ़ में सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में लंच पैकेट बनाए जाते रहे।
इनसेट-----
कई निजी विद्यालय भी रहेंगे बंद, व्यापारियों ने भी कसी कमर
कुंडा व बाबागंज स्थित निजी कालेजों में भी बंदी रहेगी। वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक, छात्र व छात्राएं भी रैली में शामिल होंगी। डेरवा, हीरागंज, विहार, कुंडा, परियावां, नवाबगंज समेत सभी छोटे व बड़े बाजारों के व्यापारी भी रैली में शामिल होने के लिए कमर कस लिए हैं। बहुत से व्यापारी अपने संसाधनों से रवाना होंगे तो कुछ बस व ट्रेनों से जाएंगे।
राजाभैया के नाम पर टूटा दलों का बंधन
सभी दलों व धर्म के लोग बनेंगे रजत जयंती के सहभागी
पार्टी का ऐलान होते ही लगेगा सभी दलों को जोर का झटका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। राजाभैया के नाम पर सभी दलों का बंधन टूट गया। लखनऊ में 30 नवंबर को आयोजित रजत जयंती समारोह में सभी प्रमुख दलों के नेता-कार्यकर्ता के साथ ही सभी जाति-धर्म के लोग भी शामिल होंगे।
पार्टी की घोषणा होते ही सभी दलों को जिले में जोर का झटका लग सकता है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया द्वारा प्रदेश व देश की राजनीति में कदम बढ़ाने व अपना एजेंडा साफ करते ही सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिलने लगा। राजाभैया की लखनऊ में आयोजित रैली में शामिल होने वालों ने दल व जाति-मजहब की दीवारों के बंधन को तोड़ दिया है। सपा, भाजपा, अपना दल, बसपा के कार्यकर्ता व नेता भी रैली में शामिल हो रहे हैं। रैली में क्षत्रियों के अलावा मुसलिम, पिछड़ी, अनुसूचित व सामान्य लोगों की भी भीड़ है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो पार्टी का औपचारिक ऐलान होते ही जिले में सभी दलों को जोरदार झटका लगेगा। कई बड़े पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक राजाभैया की पार्टी में शामिल होकर जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी वर्ग के लोगों को राजाभैया ने रजत जयंती समारोह की समिति में पद देकर इस बात का पहले ही एहसास करा दिया था कि वह सभी वर्ग के लोगों को लेकर आगे बढ़ेंगे। तभी रैली की सफलता की जिम्मेदारी पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, विधायक विनोद सरोज, पूर्व विधायक हाजी मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य रामअचल वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. केएन ओझा को सौंपी गई थी।
रैली में गईं 25 रोडवेज बसें, परेशान हुए यात्री
प्रतापगढ़ डिपो के पास बचीं महज 32 बसें, दस सडक़ों पर चलने लायक नहीं, 15 बसें खटारा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों की समस्या दो दिनों के लिए बढ़ गई है। 30 नवंबर को राजाभैया की रैली में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ डिपो की 25 बसें भेज दी गई हैं। इसके अलावा दूसरे जनपदों से भी बसें बुक कराई गई हैं।

जिले के बस डिपो में कुल 57 बसें हैं। इनमें से 25 बसें रैली में शामिल होने के लिए चली गई हैं। मौजूदा समय में परिवहन निगम के पास महज 32 बसें बची हैं। इनमें से दस चलने लायक ही नहीं हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को ले जाने के पहले ही प्रयाग डिपो, कौशांबी, फतेहपुर, सिविल लाइन डिपो, वाराणसी डिपो, रायबरेली, अमेठी डिपो से बसें बुक कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed