फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अग्निशमन विभाग की चेतावनी ताक पर, कभी भी हो सकता है हादसा

अग्निशमन विभाग की चेतावनी ताक पर, कभी भी हो सकता है हादसा

Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की चेतावनी ताक पर, कभी भी हो सकता है हादसा
अग्निशमन विभाग की चेतावनी ताक पर, कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन

भवन निर्माण में नहीं किए जा रहे आग से बचाव के इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अग्निशमन विभाग की चेतावनी को ताक पर रख दिया गया है। भवन निर्माण में आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी लोग इस पर अमल करने को तैयार नहीं हैं। अगर ऐसा ही रहा तो किसी दिन भीषण हादसा हो सकता है।
नगर क्षेत्र के पूरे गुलाम चिश्ती मोहल्ले में रोड के पास ही एक कबाड़ की दुकान खोली गई है। दुकान के आसपास रिहायशी मकान हैं। मकानों के आसपास भारी संख्या में कबाड़ रखा है। यहीं पर गैस कटर से काम भी होता है। इसके चलते यहां कभी आग लग सकती है। अगर आग लगी तो यहां रहने वाले लोग भी इसी में फंसकर रह जाएंगे। इसी तरह से कस्बे में खुले मॉल में भी आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यहां हर दिन भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर यहां हादसा हुआ तो जनहानि भी हो सकती है। अग्निशमन विभाग ने इन दोनों जगहों पर नोटिस भेजकर आग से बचाव के पूरे इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद भी कोई तैयारी नहीं की गई। हारकर अग्निशमन विभाग ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम को इन सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र दिया। इसके बाद भी अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस बारे में अग्निशमन दल कुंडा के इंचार्ज एके सिंह का कहना है कि एसडीएम को इस संदर्भ में पत्र दिया गया है। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
बेसमेंट में दुकानें बनाने वालों पर भी नजर
कुंडा। क्षेत्र में बेसमेंट में दुकान बनाने वाले लोगों पर भी अग्निशमन विभाग की नजर है। बेसमेंट में दुकानें बनाने के लिए सामने से निकलने की जगह तो बना दी जाती है, लेकिेन वहां हवा पानी पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे में किसी तरह का हादसा होने पर निकलने के लिए एक ही रास्ता होता है। ऐसे लोगों को भी अग्निशमन विभाग नोटिस थमाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या चाहता है अग्निशमन विभाग
कुंडा। अग्निशमन विभाग चाहता है कि नियमानुसार भीड़भाड़ वाले भवनों में 10 हजार लीटर पानी की टंकी बनवाई जाए। यह पानी हमेशा रिजर्व में रहे। इस पानी का उपयोग आग लगने के दौरान किया जाना चाहिए। इसके अलावा फायर इक्वूपमेंट भी पर्याप्त संख्या में होने चाहिए। ऐसी जगहों पर सामने के मुख्यद्वार के अलावा इमरजेंसी द्वार भी होना चाहिए। इससे वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला जा सके।


कर्मचारियों का एरियर न आने से आक्रोश
कुंडा (ब्यूरो)। कर्मचारियों का बिल बनने के बाद भी उनका एरियर नहीं आने से आक्रोश है। तीन माह से उनका बिल भेजा गया है, लेकिन बाबुओं की लापरवाही के कारण तउनका एरियर नहीं आया। इससे तहसील के कर्मचारी परेशानी में पड़े हैं। तहसील के राजेश शुक्ला, अवधेश तिवारी, अलखनिरंजन तिवारी, छेदीलाल सरोज, लालबहादुर यादव, बनवारीलाल, अमरनाथ पांडेय, रामबहादुर यादव आदि ने इस तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है।

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी मो.नजीर पुत्र नसीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी पर परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।

दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी इंद्रानी पत्नी वंशीलाल एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, महेशगंज के शिवाला झींगुर गांव निवासी सर्वेश कुमार तिवारी भी एक दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

चार के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर गांव निवासी चार लोगों पर महेशगंज पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों पर कई बार गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने नफीस, मो. अली, तौसीफ और कलीम के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।

प्रधान प्रतिनिधि से ग्राम पंचायत सदस्यों को जान का खतरा, शिकायत
बाबागंज (ब्यूरो)। विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक की लतीफपुर ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान प्रतिनिधि पर ग्राम पंचायत के कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है प्रधान प्रतिनिधि जान से मारने की धमकी देने लगते हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।

ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना है कि मनरेगा योजना से चार सौ मीटर खडंजा का भुगतान लिया गया है। जबकि खड़ंजा दो सौ मीटर ही लगा है। 245 शौचालय की धनराशि आहरित करने के बाद अभी तक कुल 146 शौचालय निर्मित कराए गए हैं। ज्यादातर शौचालय अधू रे पड़े हैं। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं दिया गया। मजदूरों का जॉबकार्ड प्रधान प्रतिनिधि ने अपने पास रख लिया है। मांगने पर डांटकर भगा दिया जाता है। मो. जहीर, कीर्तिशंकर शुक्ल, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, जगपाता, फूलमती, शिवकुमारी, रामनरेश, हसीना बानो और बीडीसी मेवालाल ने शिकायती पत्र देकर कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed