{"_id":"6660e1b5977118cc7b0c8045","slug":"121-km-of-roads-will-be-repaired-before-the-rains-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-118268-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश से पहले 121 किमी दुरुस्त होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश से पहले 121 किमी दुरुस्त होंगी सड़कें
विज्ञापन
जिले में बारिश से पहले जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग 121 किमी सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त कराएगा। शासन ने विभाग को 104.63 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों में चलने वाले अभियान के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
जिले की 121 सड़कों की दशा इतनी खराब हो गई है कि दो और चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। शहर की ही नहीं, बल्कि गांव की सड़कों की दशा बेहद खराब है। शहर को जोड़ने वाली सड़क गायघाट-चंद्रिकन मार्ग, अंतू-सांगीपुर मार्ग, जेलरोड क्राॅसिंग-रखहा बाजार मार्ग, चंद्रिकन-लीलापुर मार्ग, चंद्रिकन-सरुवावां मार्ग बेहद खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
शासन ने बरसात से पहले सड़कों की दशा सुधारने के लिए जिले को 104.63 करोड़ रुपये दिए हैं। शासन की तल्खी देखकर अधिकारी भी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सड़कों को दुरुस्त करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
जिले की गड्ढ़ायुक्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अगर बरसात देर से होती है, तो हमारा अभियान सफल रहेगा, नहीं तो बचा हुआ काम बरसात के बाद कराया जाएगा।
- ओपी चौरसिया, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग