फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   120 boxes of liquor seized under straw sacks

भूसे की बोरियों के नीचे दबी 120 पेटी बरामद

Mon, 27 Jul 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
120 boxes of liquor seized under straw sacks
शनिवार की रात भूसे की बोरियों के नीचे दबी 120 पेटी अवैध शराब बरामद पुलिस ने बरामद कर ली। नगर कोतवाली पुलिस को शनिवार की रात एक पिकअप पर भूसे की बोरी के नीचे शराब की 120 पेटियां मिलीं। पूछताछ के दौरान चालक पुलिस को कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया। रविवार को आबकारी निरीक्षक सदर बरामद शराब की छानबीन करने पहुंचे। हालांकि शाम तक चालक शराब की बाबत कोई कागजात नहीं दिखा सका। आबकारी निरीक्षक भी शराब को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को बरामद शराब के सत्यापन के लिए कहा गया है। वह जांच के बाद जो रिपोर्ट देंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बुआ केे साथ नहाने गई बालिका नदी में डूबी
बुआ के साथ सई नदी में नहाने गई बालिका गहरे पानी में समा गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अंतू थाना क्षेत्र के ताला शिरिस्ताबाद निवासी धर्मेंद्र सिंह ट्रक चालक है। शनिवार दोपहर धर्मेंद्र की बहन माधुरी सिंह उसकी छह साल की बेटी विधि सिंह को लेकर सई नदी में नहाने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार नहाने के दौरान विधि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। यह देख माधुरी शोर मचाने लगी। शोरशराबा सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे लोग दौड़ पड़े। विधि की तलाश में लोग नदी में कूदे, लेकिन तब तक वह डूब गई। सूचना पर स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गए। वह बालिका की तलाश में जुट गए। अंतू पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद कर रही थी। खबर लिखे जाने तक विधि नहीं मिल सकी थी। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। धर्मेंद्र की बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप
पड़ोसी गांव के युवक के साथ किसी काम से निकले युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ बालक सिंह (23) पुत्र श्रवण कुमार सिंह पड़ोसी गांव लालधर पट्टी निवासी विश्वजीत सिंह के साथ शनिवार की शाम बाइक से पयागपुर गांव की ओर पहुंचे। आधी रात को चिलबिला-मदाफरपुर मार्ग पर रघुराज व विश्वजीत के हादसे में घायल होने की खबर परिजनों को मिली। इस पर परिजन घटनास्थल की ओर भागे।
पता चला कि पुलिस दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई है। अस्पताल में डाक्टरों ने बालक सिंह को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। परिवार के लोगों का आरोप है कि बालक सिंह की हत्या की गई है। हालांकि वह घटना की वजह नहीं बता रहे थे। देर रात वह शव लेकर घर चले गए। उसके साथ मौजूद विश्वजीत की बात पर परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा था।
रविवार की सुबह मृतक के भाई पंकज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पंकज का आरोप है कि यदि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई होती तो दोनों को चोटें आतीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची स्वॉट टीम विश्वजीत को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथी से पूछताछ करने के साथ ही पयागपुर में हुए विवाद को भी खंगाला जा रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
फट गया था लिवर, सिर में लगी थी चोट
कंधई के करमाही निवासी बालक सिंह के सिर में चोट लगी थी। चोटों के चलते उसका लिवर फट गया था। हाथ भी टूटा हुआ था। गले में सूजन थी। भाई पंकज के अनुसार उसके शरीर पर भूसा चिपका हुआ था। जिस तरह एक्सीडेंट होने की बात सामने आ रही है उसमें शरीर के दूसरे अंग भी टूटे होते और शरीर में चोटें होतीं। दूसरी बात यह है कि विश्वजीत ने अपना उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया।

पयागपुर में बालक से विवाद की मिली थी पुलिस को सूचना
कंधई के पयागपुर में शनिवार रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर बालक सिंह से कहासुनी के दौरान मारपीट की खबर पुलिस को दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन वहां कोई नही मिला। बालक सिंह की मौत को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि पयागपुर की एक युवती से दूसरे गांव के युवक से प्रेम चल रहा है। उसी मामले को लेकर पयागपुर में बालक सिंह से लोगों का विवाद हुआ था। अस्पताल से घर आते समय विश्वजीत अपने घर के पास अपनी मां के साथ उतर गया। वह बालक के घर भी नहीं आया। जिससे परिवार के लोगों की शंका बढ़ती ही जा रही थी। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed