{"_id":"644eb6927154c27dcd0c6234","slug":"12-leaders-including-varun-abhay-chhaya-madhuri-expelled-from-bjp-for-six-years-pratapgarh-news-c-3-1-117843-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वरुण, अभय, छाया, माधुरी समेत 12 नेता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वरुण, अभय, छाया, माधुरी समेत 12 नेता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित
Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
वरुण, अभय, छाया, माधुरी समेत 12 नेता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित
टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से की बगावत, चुनाव लड़ने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव में बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे व समर्थकों को चुनाव लड़ाने वाले पार्टी के नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इस कार्रवाई से भाजपा संगठन में खलबली मची है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की ओर से जारी पत्र में भाजपा के 12 नेताओं के नाम हैं। पत्र में नगर पालिका बेल्हा से वरुण प्रताप सिंह, छाया श्रीवास्तव, जगदेव प्रजापति, कुुसुम सिंह, माधुरी सिंह, अजय भारती और गिरीश पांडेय शामिल हैं। इसमें वरुण प्रताप सिंह पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। टिकट न मिलने पर निवर्तमान सभासद छाया श्रीवास्तव भी चुनाव मैदान में हैं। माधुरी सिंह का बेटा भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में है।
इसके अलावा पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा चुके अभय प्रताप सिंह पप्पन ने भी हीरागंज से अपने समर्थक को टिकट न मिलने पर बगावत कर ली है। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। वहीं के रहने वाले संतोष तिवारी, सुवंसा के अनिल सिंह, गड़वारा के दिलीप सिंह व अभय प्रताप सिंह शामिल हैं।