फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12.67 lakh withdrawn from the account of retired railway worker through fake check

बैंक प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ 12.67 लाख रुपये गबन का मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
12.67 lakh withdrawn from the account of retired railway worker through fake check
सेवानिवृत्त रेलकर्मी के खाते से अलग-अलग दिनों में फर्जी चेक के जरिए 12.67 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक ने उसे धमकाते हुए भगा दिया। एडीजी जोन प्रयागराज से शिकायत के बाद लालगंज पुलिस ने प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के वैदा का पुरवा लीलापुर निवासी रामनारायण शारदा प्रसाद शुक्ला मुंबई में रेल विभाग में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव आकर रहने लगे। उन्होंने लीलापुर स्थित स्टेट बैंक में अपना बचत खाता खुलवाया था। लेनदेन के लिए चेकबुक भी ले रखी थी। चेक की मूल प्रति उनके पास रहते हुए भी उनके बचत खाते से 25 अप्रैल से 2 मई 2022 के बीच 12,67,950 रुपये निकाल लिए गए। बैंक से स्टेटमेंट निकालने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

उनके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज भी आया था मगर, बीमार पत्नी का मुंबई में इलाज कराने की व्यस्तता के चलते वह देख नहीं सके। घर आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने 11 मई को शाखा को प्रबंधक को स्टेटमेंट दिखाते हुए मामले की शिकायत की। सभी चेक बैंक से ही पास किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनारायण का आरोप है कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात पर बैंक प्रबंधक अमिता यादव ने उन्हें व उनके भतीजे उमाकांत को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। यह भी कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। मेरी ऊपर तक पहुंच है।

राम नारायण के मुताबिक, बैंक प्रबंधक अमिता यादव व कैशियर की मिलीभगत से ही उनके जीवन की पूरी कमाई हड़प ली गई है। इस मामले में एडीजी के आदेश पर लालगंज पुलिस ने बैंक प्रबंधक अमिता यादव व कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed