{"_id":"5c98e685bdec2214154ea697","slug":"11553524357-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पर्ची पर किसी प्रत्याशी का नाम होने पर जाएगी बीएलओ की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पर्ची पर किसी प्रत्याशी का नाम होने पर जाएगी बीएलओ की नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता पर्ची मिला प्रत्याशी का नाम तो जाएगी बीएलओ की नौकरी
चुनाव आयोग ने दी हिदायत, सादे कागज पर होगी मतदाता पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चुनाव के ठीक एक दिन पहले मतदाताओं को वितरित होने वाली पर्ची में अगर किसी प्रत्याशी और दल का नाम या चुनाव चिह्न अंकित मिलता है तो बीएलओ की नौकरी जाएगी। चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत देते हुए बीएलओ से स्वयं घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटने को कहा है।
कौशाम्बी संसदीय सीट के तहत जिले के कुंडा और बाबागंज में छह मई जबकि प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 12 मई को होने वाले चुनाव के ठीक एक दिन पहले बीएलओ को मतदाता पर्ची बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। अगर कोई बीएलओ मतदाताओं के पर्ची पर किसी प्रत्याशी का नाम, दल का नाम या चुनाव चिह्न अंकित करता है तो यह प्रत्याशी का प्रचार मानकर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 2616 बीएलओ को चुनाव आयोग ने सावधान किया है कि इस तरह की हरकतों को अंजाम देने वालों को फौरन जिला प्रशासन निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराएगा। किसी प्रत्याशी विशेष को कोई लाभ न मिले, इसके लिए मतदाता पर्ची का रंग सफेद रखने को कहा गया है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सभी बीएलओ को यह निर्देश दिया जा चुका है। फिर भी कहीं भी शिकायत आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
दूसरे चरण में लगेगी महिलाओं की ड्यूटी
6804 कर्मचारियों को जारी हुआ प्रशिक्षण का पत्र
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। 2616 बूथों के लिए 6804 कर्मचारियों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि महिलाओं की ड्यूटी दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में छह और बारह मई को होने वाले चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की कवायद दो से पांच अप्रैल के बीच होगी। शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण में प्रथम चक्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम होंगे। हालांकि पहले चरण के प्रशिक्षण में महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। मगर दूसरे चरण में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान अधिकारी द्वितीय और तृतीय के रूप में तैनाती पाने वाली महिलाएं मतदान में हिस्सा लेंगी। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि ड्यूटी पत्र जारी कर विभाग के अनुसार भेजवा दिया गया है। दो अप्रैल को कर्मचारी समय से पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।