{"_id":"5c6ff173bdec2273ac45f291","slug":"11550840179-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आने की तेज हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आने की तेज हुई तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन सहित कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और कार से वह जीआईसी पहुंचेंगे और मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन के साथ ही दर्जनभर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अफसरों को निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले मुख्यमंत्री योगी 27 फरवरी को बेल्हा आ रहे हैं। तैयारियों में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम ने ईओ, बीडीओ, जिला पंचायत और पशुपालन विभाग को संयुक्त आदेश जारी कर चेताया है कि शहर और गांव में आवारा पशु नहीं दिखने चाहिए। शहर में पशुओं को पकड़ने का अभियान दिनभर चला। नगर पालिका ईओ को जीआईसी मैदान की साफ-सफाई के साथ सीएम के गुजरने वाले मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए कहा है।