{"_id":"5b9ab2ff867a557ff567012b","slug":"11536865023-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र रक्षक को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र रक्षक को दी अंतिम विदाई
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नैनी कारगार में आठ माह का समय बिताने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी अशोक कुमार पांडेय (68) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गुरुवार की सुबह पूरेबेदुआ स्थित अपने निजी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी।
मूलत: गोरखपुर जिले के निवासी अशोक पांडेय सदर विकास खंड के पूरेबेदुआ गांव में मकान बनाकर रहते थे। आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अशोक पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूर्यबली पांडेय के साथ नैनी जेल में आठ माह बिताए थे। नैनी जेल में ही उनकी मुलाकात पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से हुई थी।
गुरुवार की सुबह उनके निधन की जानकारी होने पर सीओ बबिता सिंह और नायब तहसीलदार अब्दुल हई पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और सशस्त्र सलामी दी। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पांडेय लोकतंत्र सेनानी के घर पहुंचकर शव यात्रा में शामिल हुए। दोपहर में श्रृंगवेरपुर स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सुषमा त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, अशोक दुबे, सुरेश पांडेय, रामेश्वर पांडेय, दिलीप शुक्ल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राकेश पांडेय, राम कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।