{"_id":"5b9aafe6867a557fec71c35b","slug":"11536864230-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का आगाज
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को तीन दिवसीय अजगरा मेले का आगाज होगा। मेला परिसर में दुकानें सज गईं। गुरुवार को देर रात तक मेले की तैयारी को लेकर दुकानदार जुटे रहे। इस दौरान प्रशासनिक महकमा भी मौजूद रहा।
जनपद मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर लखनऊ-वाराणसी राज्यमार्ग पर स्थित अजगरा गांव में पांडवकालीन ऐतिहासिक यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल है। प्रतिवर्ष यहां तीन दिवसीय अजगरा मेला लगता है। शुक्रवार से मेले का शुभारंभ होगा। गुरुवार को मेला परिसर में दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। बच्चों का मनोरंजन कराने के लिए झूले, सर्कस, मिक्की माउस सहित कई तरह की व्यवस्था की गई है। लोगों को रोमांचित करने वाला मौत का कुआं भी इस बार बडे़ दायरे में दिखेगा। दर्शकों के लिए खास इंतजाम होगा। इसके अलावा पारंपरिक गीतों के जरिए कलाकार मंच सजाएंगे। जिसमें बेल्हा की संस्कृति का प्रस्तुीकरण होगा। इसकी तैयारी में संचालक गुरुवार को दिनभर पसीना बहाते रहे। इसके अलावा लालगंज तहसील से प्रशासनिक अधिकारी भी मेले की तैयारी का अवलोकन करते रहे।