फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिजली मीटर लगाने को वसूले जा रहे दो सौ रुपये

बिजली मीटर लगाने को वसूले जा रहे दो सौ रुपये

Sat, 02 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर लगाने को वसूले जा रहे दो सौ रुपये
संागीपुर। बिजली चोरी रोकने व उपभोक्ताओं को खर्च के अनुपात में बिलिंग किए जाने के मकसद से लगाए जा रहे मीटर के बदले ग्रामीणों से दो सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। विभाग इसे अवैध वसूली मान रहा है और उपभोक्ताओं से दो सौ रुपये न देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा रहा है। सांगीपुर, देउम पश्चिम, उदयपुर व राहाटीकर पावर हाउस से जु़ड़े गांवों में इन दिनों मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि गांवों में जो लोग बिजली का मीटर लगा रहे हैं वे उपभोक्ताओं से यह कह रहे हैं कि मीटर लगाने को दो सौ रुपये लगता है। यदि पैसा नहीं देंगे तो मीटर नही लगाएंगे। गांव वाले मीटर के बदले दो सौ रुपये दे रहे हैं। इस मामले में सांगीपुर के एसडीओ का कहना है कि मीटर लगाने के बदले कोई पैसा नहीं लिया जाता। मीटर नि:शुल्क लगाया जा रहा है। कोई उपभोक्ता मीटर लगाने के बदले पैसा न दें। साथ ही यदि मीटर लगाने वाले जबरन पैसे की मांग करते हैं या मीटर न लगाने के बात करते हैं तो शिकायत पावर हाउस या बिजली विभाग में की जाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed