{"_id":"594a79674f1c1b30048b47f0","slug":"11498052967-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगमय हुआ बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगमय हुआ बेल्हा
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेल्हा योगमय हो गया। शहर से गांव तक आयोजित योग कक्षाओं में 50 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। योग की विधाओं को सीखा और इससे होने वाले फायदे को जाना। पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग और भाजपा की ओर से आयोजित योग कक्षाओं में साधकों को ‘योग करेंगे, निरोग रहेंगे’ की शपथ दिलाई गई। स्वस्थ और तनाव मुक्त रहने के लिए हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, सांसद हरिवंश सिंह, जिलाधिकारी शरद सिंह, सीडीओ राजकमल यादव ने विभिन्न आसन किए।
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह सफेद सलवार-कुर्ते में थीं। आयोजकों ने उन्हें कुर्सी पर बैठने को कहा, लेकिन वह मैटी की ओर बढ़ीं और गद्दे पर बैठकर योग के आसन शुरू कर दिए। इससे पहले प्रभारी मंत्री और सांसद हरिवंश सिंह, डीएम शरद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग का मुख्य कार्यक्रम सुबह सात बजे से पौने आठ बजे तक निश्चित किया गया था। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर सुबह साढ़े पांच बजे से ही अनौपचारिक रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम चल रहा था। करीब पौने सात बजे प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के पहुंचते ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। योग साधकों की पंक्ति में बैठकर प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, सीडीओ राजकमल यादव ने योग के सभी आसनों को विधिवत किया। जबकि डीएम शरद कुमार सिंह बगल में कुर्सी पर बैठकर योग लाभकारी आसनों को करते रहे। पुलिस लाइन में भोर होने के साथ ही योग साधकों के आने का क्रम प्रारंभ हुआ। हाथ में चद्दर लिए महिलाएं और पुुरुष कार्यक्रम स्थल की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे थे। योगाभ्यास के लिए बिछी ग्रीन बैटी पर चद्दर बिछाकर बैठने वाले लोग पल-पल के कार्यक्रम को नजरों में कैद करते कर रहे थे। पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे तो जिला प्र्रभारी प्रवीण सिंह मंच से उद्बोधन कर रहे थे। भारत माता की जय, और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। योग के आसन करने के तुरंत बाद उससे होेने वाले फायदे और सावधानियां बरतने की जानकारी दी जा रही थी। इस मौके पर सांसद के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू, डॉ. आरके सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, डां. विंध्याचल सिंह, डॉ. बृजभानु सिंह, नन्दलाल, अंजनी श्रीवास्तव, एडीएम सोमदत्त मौर्य, पीडी अरविंद सिंह, बीएसए बीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
पानी ने डाला खलल, नहीं पूरा हुआ योग
योग दिवस में उस समय खलल पड़ गया, जब इंद्र भगवान प्रसन्न होकर बरसात करने लगे। सुबह पांच बजे से पुलिस लाइन में जुटने वाली भीड़ को अचानक बरसात होने से उठकर भागना पड़ा। लगभग 7.35 पर प्रारंभ हुई बरसात के चलते योग प्रोटोकाल के तहत 45 मिनट का कार्यक्रम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
बाबारामदेव और बालकृष्ण की दिखी झलक
योग गुरु बाबा रामदेव भले ही बुधवार को गुजरात में मौजूद रहकर लोगों को योग सिखाते रहे, मगर उनका प्रतिविंब पुलिस लाइन ग्राउंड में दिखता रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह का रूप धर कर आकर्षक का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम का हो रहा था लाइव प्रसारण
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर एबीपी न्यूज चैनल की ओर से लाइव प्रसारण किया जा रहा था। एक तरफ अहमदाबाद में मौजूद बाबा रामदेव और अमित शाह का चित्र दिख रहा था, तो दूसरी तरफ लखनऊ में बरसात होने से कार्यक्रम स्थल पर फैला पानी का नजारा बार-बार दिखाया जा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने और बच्चों के बीच में बैठकर योग करने को प्रमुखता से प्रसारित किया जा रहा था। योग साधकों की नजरें स्क्रीन पर टिकी हुई थीं।
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
योग शिविर कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षक के तौर पर मौजूद आकांक्षा सिंह, अर्चना महिलाओं को व्यवस्थित रूप से बैठाने में लगी रहीं, वहीं सफेद ड्रेस में लिपटीं बड़ी संख्या में महिलाएं योग की विधाएं सीखने पहुची हुई थीं।
और राष्ट्रगान के समय अटक गईं बालिकाएं
पुलिस लाइन में योग शिविर का मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हो रहा था। इस दौरान राष्ट्रगान कर रहीं बालिकाएं अटक गईं। जैसे-तैसे किसी तरह उन्होंने राष्ट्रगान पूरा किया।