फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चित्र---15,16,17,18 17-55-28

चित्र---15,16,17,18 17-55-28

Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
चित्र---15,16,17,18 17-55-28
प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए जिले के 36 केंद्रों पर लगभग पचास हजार लोग एक साथ योग करेंगे। योग दिवस के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 5.30 बजे प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में 6.15 तक पूर्वाभ्यास होगा। कठिन आसन, बौद्धिक सत्र के साथ ही सात बजे से पौने आठ बजे तक केंद्रीय प्रोटोकाल के तहत योग की विधाएं होंगी।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा। योग शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस लाइन में सुबह से ही साफ-सफाई का दौर जारी रहा। सुबह साढ़े पांच बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम के लिए शाम को ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। योग शिविर में शामिल होने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए जमीन पर ग्रीन मैट बिछाई गई है, जबकि मंच को ओपन रखा गया है। मंच के ऊपर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बड़ा बैनर लगाया गया है, जिसमें एक ओर बाबा रामदेव तो दूसरी ओर बालकृष्ण महराज हैं। पुलिस लाइन में एक साथ लगभग पांच हजार लोग योग सीखेंगे। वहीं जिले के 36 अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर लगभग पचास हजार महिलाएं और पुरुष एक साथ योग सीखेंगे। भारत सरकार से जारी योग शिविर कार्यक्रम की जो रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, उसके मुताबिक सुबह 5.30 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होकर 6.15 तक पूर्वाभ्यास होगा। 6.30 बजे डीएम और एसपी संयुक्त रुप से दीप जलाएंगे, 6.40 से 6.58 तक बौद्धिक सत्र और सात बजे से पौने आठ बजे तक योग की वास्तविक आसन होंगे। आठ बजे कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम स्थल पर देररात तक पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह, जिला प्रभारी प्रवीण सिंह, संरक्षक डॉ. आरके सिंह, महिला मोर्चा की संरक्षक श्रद्धा सिंह, भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाले योग शिविर में प्रतिभाग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं है। जिला कारागार, बालगृह, जीआईसी और रेलवे स्टेशन पर भी योग शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



ब्लाक और तहसील मुख्यालयों पर योग शिविर
जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन करने को कहा गया है। इस संबंध में ब्लाकों में बीडीओ और तहसीलों में तहसीलदारों को योग कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed